Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, कार्यों से दिखे संतुष्ट

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया थाना का शुक्रवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को लंबित कांडों के उद्भेदन, गुंडा पंजी अपडेट रखने समेत 5 वर्षों के चार्जशीट पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. डीआईजी अजय लिंडा ने रूटीन प्रक्रिया के तहत थाना में दर्ज कांडों की समीक्षा करते हुए संधारण पर भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jewelery-worth-rs-6-lakh-stolen-from-cell-workers-house-police-caught-thief/">नोवामुंडी

: सेलकर्मी के घर से 6 लाख के जेवरात की हुई चोरी, पुलिस ने चोर को पकड़ा

अधिकांश मामलों में पंजी अपडेट

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में पंजी अपडेट हैं. जबकि कुछेक पंछियों में त्रुटियां मिली है. जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है. डीआईजी ने बताया कि अगले 15 दिनों में सभी लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा. इसके अलावा लूट पंजी, डकैती पंजी में भी कुछ त्रुटियां मिली है जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है. माल खाना जिम्मा के विषय में डीआईजी ने बताया कि अधिकारियों के तबादला होने के चलते माल खाना चार्ज का कार्य अधूरा है. उन्होंने निर्देशित किया है कि कोर्ट के निर्देशानुसार मालखाना के कबाड़ को हटाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-mp-sunil-singh-did-not-reach-chatuag-village-to-hoist-the-tricolor/">चंदवा

: तिरंगा फहराने गोद लिए चटुआग गांव नहीं पहुंचे सांसद सुनील सिंह

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

डीआईजी ने बताया कि 30 तारीख को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था संबंधित सभी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. वहीं पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले पर डीआईजी ने बताया कि नक्सली अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें सरकार की नीतियों का लाभ लेकर मुख्यधारा में लौटना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही