Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टाटा स्टील खेलकूद विभाग के मैनेजर के घर ईद मनाने पहुंचे गणमान्य

Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा स्टील जेआरडी कॉम्प्लेक्स खेलकूद विभाग के मैनेजर व अंतरराष्ट्रीय हैंड बॉल खिलाड़ी सह कोच डॉ हसन इमाम मल्लिक के घर देर शाम ईद मनाने शहर के गणमान्य लोग पहुंचे. जिसमें नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह समेत टाटा स्टील के कई अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने हसन इमाम मल्लिक को सपरिवार ईदी दी और उन्हें बधाई दी. पुरेंद्र नारायण ने कहा कि हसन इमाम से उनकी दोस्ती वर्ष 1995 से है. उस समय दोनों टाटा स्टील के एलडी 2 में साथ में काम करते थे. उसी समय से वे हसन इमाम के घर हर वर्ष ईद मनाने आते रहे हैं. पुरेंद्र ने ईद-उल-फितर को मुस्लिम भाइयों का पवित्र पर्व बताया और इसे साम्प्रदायिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seven-day-shri-lakshmi-narayan-mahayagya-begins-with-grand-kalash-yatra/">आदित्यपुर

: भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

इन लोगों ने भी दी बधाई

हसन इमाम को बधाई देने वाले गणमान्य लोगों में टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, कमिश्नर कोल्हान मनोज कुमार, पीएफ कमिश्नर, डीआईजी जम्मू कश्मीर रंजीत कुमार, इंडियन टीम हैंड बॉल के प्रथम कैप्टन श्री बल्ली, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, पूर्व कमिश्नर कोल्हान विजय कुमार, वीमेंस यूनिवर्सिटी की वाईस चांसलर अंजला गुप्ता, ओलंपियनआनंद मिंज, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी, डीआईजी रैफ संजय कुमार, जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, पूर्व चेयरमैन झारखंड एकेडमिक काउंसिल डॉ आनंद भूषण, डीसी गोड्डा जीशान कमल, डीटीओ दीपक रंजन, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, करीमिया ट्रस्ट के ट्रस्टी सैय्यद अशफाक करीम सहित कई गणमान्य लोगों ने हसन इमाम को ईद की बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-of-gorc-canteen-honored-on-golden-jubilee/">जमशेदपुर

: स्वर्ण जयंती पर जीओआरसी कैंटीन के कर्मचारी सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही