Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सड़क दुर्घटना में डिमना निवासी भतीजा की मौत और चाचा घायल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के टोल ब्रिज पर रविवार शाम करीब 5 बजे हुई सड़क दुर्घटना में शादी का कार्ड बांटने निकले चाचा भतीजा में से भतीजा की मौत हो गई है. मृतक की पहचान मानगो डिमना बस्ती निवासी जॉनी लोहार के रूप में हुई है. घायल युवक का नाम कृष्णा लोहार बताया जा रहा है. घायल मृतक का चाचा है. सूचना मिलते ही परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे. वहां परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक के भाई की शादी 9 मार्च को थी. मृतक और उसका चाचा कार्ड बांटने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गये. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-consoled-the-people-who-were-ruined-due-to-railway-expansion/">धनबाद:

रेलवे विस्तारीकरण में उजड़ने वाले लोगों को अरूप चटर्जी ने बंधाया ढाढ़स
बता दें कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मार्ग पर टोल ब्रिज के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित 407 वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. घटना के बाद 407 चालक मौके से भागने में सफल रहा. उधर इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही