Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा-चौका मार्ग पर ट्रक व हाइवा में सीधी टक्कर, दोनों वाहन चालकों की मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा मार्ग हो यह कांड्रा चौका मार्ग दोनों मार्गों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है. बावजूद इसके ना तो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर रहे, ना ही ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग हादसों को रोकने का कोई ठोस प्रबंध कर रही है. ताजा मामला सोमवार अहले की है. करीब चार बजे सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर काली मंदिर से पहले हाइवा जेएच 05 बीवाई 6953 और ट्रक जेएच 05 सीएम 7606 के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा और ट्रक के परखच्चे उड़ गए. इसे भी पढ़ें : गर्मी">https://lagatar.in/heat-and-overload-made-the-power-distribution-system-breathless/">गर्मी

और ओवर लोड ने बिजली वितरण सिस्टम को किया बेदम

इलाके में फैली सनसनी

घटना में हाइवा और ट्रक दोनों के चालकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. दोनों वाहनों के चालकों का शव गाड़ियों में ही फंस गया. सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू लदा हाइवा चौका से कांड्रा की ओर आ रही थी और ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रही थी. इसी दौरान रघुनाथपुर काली मंदिर के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गई. सूचना मिलने तक कांड्रा पुलिस शव को निकालने में जुटी है. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-accused-of-raping-woman-in-the-name-of-filing-dismissal-on-co-arrested/">भागलपुर

: सीओ पर दाखिल खारिज कराने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही