Adityapur (Sanjeev Mehta) : बिजली बिल भरने में उपभोक्ताओं में उदासी देखी जा रही है. बिजली विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने कहा कि हमारे पास जो बकायेदारों की सूची है वो निराशाजनक है. कोल्हान के तीनों जिले में 1.20 लाख के करीब बिजली उपभोक्ताओं के पास 10 हजार से ज्यादा के बिजली बिल बकाया हैं. इस बात को लेकर आदित्यपुर, मानगो और जमशेदपुर को छोड़ सभी कार्यपालक अभियंता को हर माह 2500 कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं. कोल्हान में जेबीवीएनएल के करीब सात लाख उपभोक्ता हैं. इनमें से करीब 1.20 लाख ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं जिनके पास विभाग का 10-10 हजार रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-victims-maternal-uncle-said-in-the-meeting-jawans-offering-50-thousand-to-keep-their-mouth-shut/">चाईबासा
: बैठक में पीड़िता के मामा ने कहा, मुंह बंद रखने के लिये 50 हजार की पेशकश कर रहे जवान
और वाशिंगटन में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन [wpse_comments_template]
: बैठक में पीड़िता के मामा ने कहा, मुंह बंद रखने के लिये 50 हजार की पेशकश कर रहे जवान
डिवीजन में बकायेदारों की संख्या 20 हजार
उन्होनें कहा कि आदित्यपुर, मानगो और जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता को हर माह 5-5 सौ बिजली उपभोक्ताओं के बिजली काटने का आदेश जारी किया गया है. विद्युत जीएम ने बताया कि ऐसे बकायेदारों की सबसे कम संख्या आदित्यपुर डिवीजन में है जहां ऐसे करीब 1300 उपभोक्ता हैं, जबकि मानगो में यह संख्या 2100 और जमशेदपुर में 2000 के करीब है. जबकि बाकी डिवीजन में ऐसे बकायेदारों की संख्या 20 हजार से अधिक है. महाप्रबंधक ने बताया कि उन्होंने हर माह 12000 ऐसे बकायेदारों के लाइन काटने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है. अभी हर माह विशेष रेड डे के दिन ऐसे ही उपभोक्ताओं को टारगेट करना है जिनका लाइन डिस्कनेक्ट हुआ है, और बिजली की चोरी करते पकड़े जाने पर उनपर दोगुना जुर्माना लगाते हुए बिजली चोरी का केस करें. इसे भी पढ़ें :न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/hollywood-actress-mary-milben-to-perform-at-pm-modis-events-in-new-york-and-washington/">न्यूयॉर्कऔर वाशिंगटन में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन [wpse_comments_template]
Leave a Comment