Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गणेश पूजा चंदा को लेकर हुआ विवाद पहुंचा थाने, दोनों पक्षों ने की शिकायत

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज टू में आयोजित होने वाली गणेश पूजा के कमेटी सदस्यों व एक कंपनी मालिक के बीच चंदे को लेकर विवाद हो गया. शुक्रवार को यह मामला थाने पहुंचा. इस मामले में गुरुवार को कंपनी मालिक ने जबरन चंदा मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी. वहीं देर रात पूजा कमेटी के लोग भी थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की. पूजा कमेटी के सदस्य परवी सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी के मालिक रामाधार सिंह ने चंदा नहीं दिया उल्टे उनकी पिटाई कर दी और पूजा नहीं करने की धमकी दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-women-worshiped-on-the-second-day-of-bhado-mahotsav/">चाईबासा

: भादो महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

पंडाल में आग लगाने की दी धमकी

परवी सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को रामाधार सिंह के पास कमेटी के कुछ सदस्य आमंत्रण देने गए थे. पूजा को लेकर उनसे सहयोग की अपेक्षा भी की. परंतु रामाधार सिंह ने सदस्यों के साथ गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर कमेटी के कुछ अन्य सदस्य रामाधार सिंह के पास पहुंचे और पिटाई का कारण पूछा. इसपर रामाधार सिंह के लोगों ने कमेटी सदस्यों पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया. हमलावरों ने उनकी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए. पुलिस को दिए शिकायत में पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया है कि रामाधार सिंह ने धमकी दी है कि अगर पूजा हुई तो पंडाल में आग लगा दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही