Search

 
 
 

आदित्यपुर : पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट कांग्रेसी नेता दिल्ली में मिले झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय से

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट आदित्यपुर के कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज साहू के प्रतिनिधि ऋषि मिश्रा बुधवार को परिजनों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय से मिले. दूरभाष पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अविनाश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम को तत्काल फोन कर ऋषि मिश्रा और उनके परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा है.

कांग्रेस नेता ने  घटना के बाद तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई

बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि ऋषि मिश्रा के घर में 27 दिसंबर को 3 नकाबपोश घुस गये थे. इसके बाद कांग्रेस नेता ने  घटना के बाद तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. नामजदों में सच्चिदानंद सिन्हा, शशिकांत सिन्हा और उमेश राय का नाम शामिल हैं. नामजद प्राथमिकी पिछले शनिवार को ही दर्ज हुई थी लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इस मामले के अनुसंधान कर्ता एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेता के घर पर नकाबपोश व्यक्ति ने रेकी की थी जिसका सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है. जिसकी जांच हो रही हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bharat-jodo-yatra-under-the-leadership-of-congress-district-president-2/">चाकुलिया

: कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस नेता ने लिखित रूप से 3 व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है. लेकिन अभी मामला जांच के दायरे में है. बता दें कि कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा आवास बोर्ड के जिस घर में वर्तमान में रह रहे हैं एनआरआई वीपी वर्मा से खरीदा गया है. जिसका उनके पास पुख्ता कागजात मौजूद है. उन्होंने बताया कि इस घर का पहले एसएन सिन्हा और शशिकांत सिन्हा केयर टेकर थे. जिनका एनआरआई के घर पर बुरी नजर थी, लेकिन कांग्रेस नेता ने घर खरीदकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है. जिसकी वजह से कांग्रेस नेता को सिन्हा बंधु परेशान कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-start-marang-buru-save-movement-from-giridih-on-january-17-salkhan/">जमशेदपुर

: गिरिडीह से “मरांग बुरु” बचाओ आंदोलन की शुरुआत 17 जनवरी को करेंगे : सालखन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही