Search

 
 
 

Adityapur  : वार्ड 17 में मंईयां सम्मान योजना के आवेदन का वितरण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड 17 के हरिओम नगर रोड नंबर स्थित 5 इंदिरा बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में पूर्व पार्षद नीतू शर्मा तथा आंगनबाड़ी सेविका अवधेश देवी ने मुख्यमंत्री सम्मान योजना के प्रपत्र का वितरण किया. इस मौके पर तकरीबन 100 से अधिक लाभुकों को फॉर्म दिया गया. यह पेंशन सिर्फ महिलाओं के लिए है जिनकी उम्र 21 साल से 50 साल तक की है. यह पेंशन उन महिलाओं और बेटियों के लिए है जो गृहिणी है, बेरोजगार है और पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित है. साथ ही इस प्रपत्र के साथ एक घोषणा पत्र भी जारी किया गया है, इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-paddy-planting-accelerated-due-to-continuous-rains/">Ghatshila

: लगातार हो रही बारिश से धान की रोपनी में तेजी
जिसमें कहा गया है कि पेंशन के लाभुक के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी ना हो. लाभुक महिलाएं भारत सरकार का कर दाता ना हो, पूर्व में किसी भी पेंशन का लाभ न मिलता हो, वर्तमान तथा भूतपूर्व सांसद विधायक के परिवार का सदस्य ना हो, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड रांची द्वारा संचालित किसी भी सामाजिक सुरक्षा का पेंशन लाभ न मिलता हो और भारत में कहीं भी पेंशन लाभुक के नाम पर रजिस्ट्री जमीन ना हो परिवार के किसी भी सदस्य का खेती-बाड़ी करने का उपकरण ना हो, तभी वह पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. लाभुक महिला को प्रपत्र के साथ निजी बैंक खाता, पहचान पत्र राशन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज एक फोटो लगाना है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-two-days-of-rain-water-logging-occurred-at-many-places-in-the-urban-area-of-chakradharpur/">Chakradharpur

: दो दिन की बारिश से चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र में जगह-जगह हुआ जल जमाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही