Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : प्रतियोगी परीक्षाओं के किताबों का किया गया वितरण

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : स्पर्धा प्रकाशन के द्वारा सरस्वती सदन पुस्तकालय को भेंट की गई प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें गुरुवार को विद्यार्थियों में वितरित की गई. जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे. बता दें कि पिछले दिनों छात्रों को भी सम्मानित किया गया था. उसके बाद पुरेन्द्र नारायण सिंह के अनुरोध पर स्पर्धा प्रकाशन के निर्देशक अजय कुमार ने सरस्वती सदन पुस्तकालय के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पुस्तकें पुस्तकालय को समर्पित किया है. नई किताबें आने से छात्रों में काफी हर्ष देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-city-covered-with-a-blanket-of-fog/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर

आभार प्रकट किया

पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि और भी पुस्तकों की जरूरत होगी तो वो हमेशा इसका प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके. स्पर्धा प्रकाशन के निर्देशक ने कहा है कि और भी पुस्तकें पुस्तकालय को दी जाएंगी. इस काम के लिए बैजु यादव, रोहित शर्मा, सोनू कुमार, मनीष साह, गौतम पांडेय, आदित्य कुमार, कन्हैया, आरती झा, ज्योति सिंह, खुशी कुमारी, श्रेया कुमारी ने पुरेन्द्र नारायण सिंह और अजय कुमार का आभार प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-campaign-against-drugs-intensifies-dozens-of-distilleries-destroyed/">जमशेदपुर

: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, दर्जनों शराब भट्टियों को किया नष्ट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही