Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मुहर्रम व विश्व आदिवासी दिवस पर जिला प्रशासन हाई अलर्ट, जुलूस की होगी वीडियोग्राफी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले में मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस पर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर रहेगी. शनिवार को ऑटो क्लस्टर सभागार में डीसी अरवा राजकमल व एसपी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में हुई बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे. इस बैठक में मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस पर निकलने वाले जुलूस की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने का आदेश सभी थाना प्रभारी को दिया गया. जुलूस में सभी बीडीओ, सीओ और कार्यपालक अधिकारी दंडाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे. उनके साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने का भी आदेश दिया गया है. [caption id="attachment_381005" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/auto-cluster.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी व अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-40-kva-soundless-dg-set-installed-in-kendriya-vidyalaya-meghahatuburu/">किरीबुरू

: केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में लगाया गया 40 केवीए का साउंडलेस डीजी सेट 

दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक

साथ ही सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया पर चलने वाली खबरों और वीडियो पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है. वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के जिले में प्रवेश पर रोक रहेगी. जुलूस के रूट में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं होगा. इस दौरान संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने व पेट्रोलिंग सुबह से ही करने का आदेश दिया गया है. सभी थाना प्रभारियों को धारा 116, 107 और 144 का प्रयोग करने का आदेश दिया गया. जरूरत पड़ने पर हथियार के लाइसेंस जमा करने का भी निर्देश दिया गया. जुलूस हर हाल में रात्रि नौ बजे तक संपन्न कराने का आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-held-regarding-outstanding-money-of-contract-laborers-and-problem-related-to-sail-hospital/">किरीबुरू

: ठेका मजदूरों के बकाया पैसा और सेल अस्पताल से संबंधित समस्या को लेकर हुई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही