Search

 
 
 

आदित्यपुर : जदयू प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों का जिला कमेटी ने किया स्वागत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिला कमेटी जनता दल यूनाइटेड के द्वारा रविवार को आदित्यपुर स्थित आवासीय कार्यालय एमआईजी 2/1 में प्रदेश कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. कोल्हान क्षेत्र के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारी में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ बीरेंद्र पासवान, प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, महासचिव कौशल कुमार, महासचिव अंजली सिंह, प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश का अभिनंदन किया गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-were-made-aware-about-door-to-door-tricolor-campaign/">चांडिल

: घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित 

समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने किया. इसमें काफी संख्या में जिला के पदाधिकारी एवं जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे. सम्मानित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. मनोनित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन 2024 में आप सभी लग जाएं. हमें विकास पुरुष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है. जो विकास बिहार ने देखा है अब पूरा देश देखेगा. स्वागत समारोह में बृजमोहन सिंह, शंकर प्रसाद, लव नारायण राय, अरुण सिंह, अशोक राम, मनीष कुमार रजक, तरुण जी, रविशंकर शर्मा, अमर शर्मा, शिवम कुमार, देवेन मंडल, मधुसूदन मंडल, सोनाराम टूडू, उमाशंकर प्रसाद एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-members-of-swadeshi-jagran-manch-reached-the-organization-office-seeking-justice/">आदित्यपुर

: स्वदेशी जागरण मंच की सदस्य इंसाफ मांगने पहुंची संगठन कार्यालय
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही