Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार पर बोला हमला

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में मंगलवार शाम आदित्यपुर 2 अंतर्गत रोड नंबर 19 चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मुकेश श्रीवास्तव ने किया. कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि कर्नाटक में गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी रैली में 11 से अधिक लोग लू लगने से मौत का शिकार हो गए, लगभग 600 से अधिक लोग लू लगने के कारण बीमार हो गए. पीड़ितों का उचित इलाज एवं मृत्य नागरिकों को भाजपा अपने कोष से 25-25 लाख का मुआवजा प्रदान करें. केंद्र सरकार एवं कर्नाटक की सरकार चुनावी रैली के कुप्रबंधन के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर मुकदमा दर्ज करे. जिला महासचिव मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गैस जहां पहले 500 रुपये में उपलब्ध था वहीं अब 1100 रुपये गैस का मूल्य हो गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-candle-march-by-laborers-in-memory-of-deceased-contract-laborer-jeevan-soy/">किरीबुरू

: मृत ठेका मजदूर जीवन सोय की याद में मजदूरों ने निकला कैंडल मार्च

डीसी कार्यालय पर सत्याग्रह सभा का होगा आयोजन 

आने वाले 2024 चुनाव के बाद गैस का मूल्य भारतीय जनता पार्टी  की सरकार बढ़ा कर 2000 रुपये तक करेगी. इसलिए आम जनों से आग्रह है कि 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें. कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को सरायकेला जिला उपायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह सभा आयोजित किया गया है, जिसमें जिले भर से हजारों कांग्रेसी भाग लेंगे. नुक्कड़ सभा में मुख्य रूप से रामा शंकर पांडे, कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, मुन्ना सिंह, संगीता प्रधान, कुणाल राय, संदीप गोप, वैजयंती बारी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार वत्स , दिनेश्वर द्विवेदी, उत्तम भट्टाचार्य ,जय प्रकाश झा, सूरज तियू, रीना सिंह, रवि कुमार, दीपू ठाकुर, बबलू पुर्ती, सरोज यादव, विनय झा, सरबजीत प्रसाद, विजय झा ,दारा सिंह, गोपाल सिंह राजपूत, शैलेश गुप्ता आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही