Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए हमले की जिला कांग्रेस ने की निंदा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जमशेदपुर के पूर्व सांसद और त्रिपुरा कांग्रेस के प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर त्रिपुरा में भाजपाई गुंडों के द्वारा किए गया हमला कायरता का प्रतीक है. सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी इसकी घोर निंदा करती है. उक्त बातें पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कही है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार के भय से भारतीय जनता पार्टी गुंडों का सहारा लेकर कांग्रेस के प्रभारी समेत पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को डराने धमकाने एवं भयभीत करने का प्रयास कर रही है. यह कभी सफल होने वाला नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों से लोहा ले कर अपने प्राणों की आहुति दी थी. भाजपा के गोडसे वादी गुंडे से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है. वक्त आने पर इसका माकूल जवाब दिया जाएगा. जिला कांग्रेस कमेटी डॉ अजय कुमार के स्वस्थ होने की कामना करती है. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-court-sentenced-the-convict-to-life-imprisonment-in-the-murder-case/">नोवामुंडी

: हत्या के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही