Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जिला कांग्रेस टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट की जनसुनवाई का करेगी विरोध

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स द्वारा प्रदुषण आदि मामलों को लेकर 3 अप्रैल को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में रखे गए जनसुनवाई का जिला कांग्रेस कमेटी विरोध करती है. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया, बड़ा गम्हरिया, दुग्धा, यसपुर, रपचा आदि प्रभावित क्षेत्र हैं. टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट द्वारा इन स्थानों पर ग्रामीणों के बीच में जनसुनवाई कार्यक्रम को रखा जाना चाहिए था. परंतु टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी लिमिटेड जनसुनवाई के नाम पर खानापूर्ति करना चाहती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-took-out-a-torch-procession-under-swachh-utsav/">आदित्यपुर

: नगर निगम ने स्वच्छ उत्सव के तहत निकाला मशाल जुलूस

गम्हरिया व आसपास क्षेत्र के लोग हो रहे हैं बीमारियों का शिकार

इसीलिए प्रभावित क्षेत्र के बीच से बाहर निकल कर के शहरी क्षेत्र में जनसुनवाई का कार्यक्रम रख रही है. ताकि कम से कम प्रभावित ग्रामीणों की भागीदारी हो सके. टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट को गम्हरिया क्षेत्र में टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स से निकलने वाले धुएं, डस्ट से निजात दिलाने के लिए ईमानदारी पूर्वक ठोस प्रयास करना होगा, तब जाकर के ग्रामीणों को प्रदूषण से निजात मिलेगा. गम्हरिया स्थित लांग प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड में उत्पादन के पश्चात जो धुआं निकलता है उससे गम्हरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और लोग अपनी जान गवां रहे हैं. टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड इसकी गंभीरता को कम करके आंकते हुए पॉल्यूशन दूर करने की दिशा में असंवेदनशील रवैया अपना रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही