Search

 
 
 

आदित्यपुर : ऑनलाइन वोटर कार्ड भेजने में हो रही गड़बड़ी, पता किसी का और पहचान पत्र दूसरे का

 
Adityapur (sanjeev mehta) : आदित्यपुर में इन दिनों ऑनलाइन से बनाकर भेजे जा रहे वोटर आईडी कार्ड में गड़बड़झाला मिल रहा है. मुंबई से वोटर आईडी कार्ड बनाकर भेजे जा रहे लिफाफा पे पता किसी और का होता है वहीं अंदर वोटर कार्ड किसी और का मिल रहा है. गुरुवार को इस बात की शिकायत वार्ड 17 के दो लोगों ने स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा से की है. वार्ड के त्रिपुरारी तिवारी और कृष्णा नंद तिवारी ने उन्हें दिखाया कि उन्होंने ऑनलाइन वोटर आईडी के लिए अप्लाई किया था आज उन्हें डाक से जब वोटर आईडी मिला है तो लिफाफे पर नाम व पता तो उनका है लेकिन अंदर वोटर आईडी किसी और का मिला है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/jamshedpur-14-killed-17-injured-in-26-road-accidents-in-may/">बिहार

में 90 प्रतिशत ट्रेनों का परिचालन, अग्निपथ योजना पर बवाल के बाद रोकी गई थी सेवा

पार्षद इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगी

[caption id="attachment_338749" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/card1.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> वोटर आईडी कार्ड बनाकर भेजे जा रहे लिफाफा पे पता किसी और का होता है वहीं अंदर वोटर कार्ड किसी और का मिल रहा लोगों को.[/caption] दोनों वोटर आईडी कार्ड को पार्षद ने जमा ले लिया है और अब इसकी शिकायत वो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त सरायकेला से करेंगी. पार्षद ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से कैसे नए वोटर अगले वर्ष होने वाले निकाय, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही