Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मंत्री चंपई सोरेन से दिव्यांग विधवा ने घर कब्जाने की शिकायत की

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में एक दिव्यांग विधवा का घर कब्जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला सूक्ति कुमारी सिंकू ने इस बात की शिकायत पहले थाना में की लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने इस बात की शिकायत मंत्री चंपई सोरेन से की है. वहीं इस मामले में एक और बात सामने आई है कि पीड़ित दिव्यांग महिला घर में बिजली विभाग का कर्मी जो खुद को झामुमो समर्थक बताता है अब कब्जेवाली घर में बिजली का कनेक्शन दिलवा रहा है. इधर दिव्यांग महिला अपने घर पर कब्जे और दूसरे के नाम पर उसके घर में हो रहे बिजली कनेक्शन से परेशान है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-somvati-amavasya-crematorium-worshiped-mother-in-kali-temple/">चक्रधरपुर

: सोमवती अमावस्या पर श्मशान काली मंदिर में हुई माता की आराधना

किराए से गुजर बसर करने को मजबूर

हालांकि मंत्री चंपई सोरेन ने महिला को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है. इस बात की जानकारी सूक्ति ने लगातार डॉट इन को दी और इंसाफ नहीं मिलने की बात कही है, जबकि वह रोज थाना का चक्कर लगा रही है. सूक्ति ने बताया कि शर्मा बस्ती में उसके दिवंगत पिता ने छह कमरे का घर बनाया था, जिसे उसने पांच लोगों चंदा, यशोदा, सिपाली, पार्वती और टकला नामक व्यक्ति को किराए पर दी थी. जो 26 माह से किराया भी नहीं दे रहा है और घर को कब्जा कर लिया है. जबकि विधवा दिव्यांग महिला पिता के गुजरने के बाद उसी 5 कमरे के किराए से गुजर बसर करती थी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-another-illegal-liquor-factory-found-in-the-valley-of-dalma-on-the-fourth-day/">चांडिल

: दलमा की तराई में चौथे दिन मिला एक और अवैध शराब फैक्ट्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही