Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रामनवमी जुलूस में डीजे व खतरनाक खेल पर रहेगा प्रतिबंध

Adityapur (Sanjeev Mehta) : रामनवमी पर्व को लेकर सरायकेला प्रशासन गंभीर है. सोमवार की शाम सरायकेला थाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मौजूद समाज के बुद्धिजीवियों से आपसी सौहार्द के साथ रामनवमी मनाने की अपील की गई. इस दौरान मौजूद लोगों को कई जरूरी हिदायत भी दी गई. बैठक में बीडीओ ने सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि रामनवमी एवं सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन तत्पर है. उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने की अपील की. कहा कि डीजे पर अश्लील गाने और खतरनाक खेल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. रामनवमी का जुलूस निर्धारित रूट से ही निकला जायेगा.  इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-burnt-the-effigy-of-home-minister-amit-shah/">आदित्यपुर

: कांग्रसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकाhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/20rc_m_203_20032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शांतिपूर्ण ढंग से पर्व त्यौहार मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा रामनवमी एवं सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है. लोग अफवाह पर ध्यान नहीं दें एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करें. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप कुमार, समाजसेवी सुदीप पटनायक, समाजसेवी जलेस कवि, लिपू आचार्य, शंकर शंभू अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, राजा ज्योतिषी शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही