Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जनता मिलन में दर्जनों मामलों का हुआ निष्पादन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में दर्जनों मामलों का निष्पादन डीसी रविशंकर शुक्ला ने किया. व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से फरियादी पहुंचे थे. डीसी रवि शंकर शुक्ला क्रमवार सभी से मिले. उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-it-is-the-responsibility-of-the-union-to-make-temporary-workers-permanent-rk-singh/">जमशेदपुर

: अस्थायी कर्मियों को स्थायी कराना यूनियन की जिम्मेवारी है : आरके सिंह आज जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राम बाबा मंदिर गम्हरिया को जाने वाली सड़क का निर्माण कराने, चांडिल प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रुड़िया में चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने, राशन वितरण में अनियमिता, राशन कार्ड नें नाम जोड़ने, बंद पेंशन योजना का लाभ पुनः प्रदान करने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित शिकायतें डीसी को मिली. इसे भी पढ़ें : बेंगाबादः">https://lagatar.in/bengabad-husband-of-woman-who-committed-suicide-due-to-debt-pressure-also-dies/">बेंगाबादः

कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने वाली महिला के पति की भी मौत
इस दौरान डीसी ने जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पदान किया. जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान डीसी ने दूरभाष के माध्यम से पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण अपने स्तर पर सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही