Search

 
 
 

Adityapur : सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आए लोगों से जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला मिले. उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही उपायुक्त ने कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी किया. बता दें कि समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं. आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, आगामी रथ मेला को देखते हुए खरसावां प्रखंड अंतर्गत मुख्य सड़कों की मरम्मती, सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को मुआवजा राशि भुगतान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए हैं. सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-action-will-be-taken-against-the-culprit-in-the-disputed-land-case-mla/">Ghatshila

: विवादित जमीन मामले में दोषी पर होगी कार्रवाई – विधायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही