Search

 
 
 

Adityapur : डीआर पार्क ने आजाद स्पोर्टिंग को हरा जीता खिताब

 
  • आजाद स्पोर्टिंग मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
  • आजाद स्पॉटिंग फुटबॉल मैदान का करेंगे विकास - पुरेंद्र
Adityapur (Sanjeev Mehta) : छोटानागपुर युवा आदिवासी सेवा संघ कुलूपटांगा के तत्वावधान में आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान में सोमवार को एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कुल 24 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच से पूर्व मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि फुटबॉल हमें जीवन में टीम भावना के साथ काम करने की सीख देता है, तभी जाकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. खेल में सिर्फ हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं. आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान के विकास के लिए वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मिलकर बात करेंगे. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने वालों में कांग्रेस नेता खिरोद सरदार, दिवाकर झा, पूर्व पार्षद प्रदीप मुखी, संस्था के संस्थापक लखींद्र कालुंडिया, अध्यक्ष प्रधान देवगम शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-life-affected-due-to-heavy-rainfall-in-saranda-region-since-last-two-days/">Kiriburu

: सारंडा क्षेत्र में दो दिनों से जारी भारी वर्षा से जन-जीवन प्रभावित

विजेता को 30 हजार और उप विजेता को 20 हजार रुपए का पुरस्कार

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम डीआर पार्क रांची को 30000 रुपए एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार आजाद स्पोर्टिंग कुलुपटांगा को 20000 रुपए एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार लाला ब्रदर्स इच्छापुर को 12000 रुपए एवं चतुर्थ पुरस्कार बजरंग स्पोर्टिंग, रोड नंबर- 18, आदित्यपुर-2 को 8000 रुपए दिये गये. साथ ही अजय स्पोर्ट्स के सौजन्य से बेस्ट प्लेयर के रूप में विजय गोप तथा बेस्ट गोलकीपर के रूप में बुधू को खेल सामग्री एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया. एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम को सफल बनाने में लखींद्र कालुंडिया, अध्यक्ष प्रधान देवगम, कोषाध्यक्ष सुंदरलाल बिरुली, साधु चरण सोए, परमेश्वर प्रधान( झामुमो), एनसी दास (टाटा स्टील फाउंडेशन), पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, पूर्व पार्षद रिंकू राय, मिथिलेश ठाकुर, बाबूराव ने सक्रिय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही