Search

 
 
 

Adityapur : ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष चुने गए डॉ. रमेश उपाध्याय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश कुमार उपाध्याय शास्त्री को ज्योतिष परिषद का अध्यक्ष चुना गया है. सोमवार को शिव सरस्वती सदन आदित्यपुर में नगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य की अहम बैठक हुई जिसमें डॉ. रमेश उपाध्याय शास्त्री को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. बैठक का शुभारंभ स्वस्ति वाचन और वैदिक मंत्रों के पाठ से हुआ. डॉ. रमेश ने बताया कि जल्द ही परिषद का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि परिषद ज्योतिष शास्त्र और धर्म अध्यात्म शास्त्र के साथ सनातन के कार्यों का संवर्धन और संरक्षण का कार्य भी करेगा. नगर में वैदिक संस्थान खोलकर युवाओं को धर्म संस्कृति संस्कार, वेद अध्यात्म का शिक्षण देकर उन्हें रोजगार के साथ पाठ्य विद्याओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. बैठक में पंडित पवन पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, धीरेंद्र ओझा, आचार्य प्रवेश पांडेय, पंडित विजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, अनिल सोनी, नागेंद्र पांडेय, अंक शास्त्री रश्मि कुमारी, शशांक मिश्र, शिव शंकर तिवारी, सीता देवी आदि मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-on-police-remembrance-day-sp-paid-tribute-to-martyred-policemen-and-officers/">Adityapur

: पुलिस स्मरण दिवस पर एसपी ने दी शहीद पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही