Search

 
 
 

आदित्यपुर : कई बीमारियों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से ठीक करते हैं डॉक्टर शैलेश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रीढ़ की हड्डी, थायराइड, नस का दबना जैसे बीमारियों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से डॉक्टर शैलेश गरीबों का इलाज कर कल्याण कर रहे है. एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति जमशेदपुर वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है. ये बताते हैं यदि किसी कारण वश अचानक दिखना कम हो रहा है, आर्थरायटिस की समस्या है, नींद नहीं आ रही है, री प्रोडक्शन सिस्टम की समस्या हो या हाइपरटेंशन की समस्या वे इन समस्याओं का का इलाज सफलतापूर्वक कर सकते हैं. इनके एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ लेने वालों में जमशेदपुर के कई जाने-माने व्यक्तित्व भी हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-saranda-elephant-corridor-beat-cgm-miom-super-kings-to-win-the-title/">किरीबुरू

: सारंडा एलिफैंट कॉरिडोर ने सीजीएम एमआईओएम सुपर किंग्स को हरा खिताब किया कब्जा

लाचार गरीब रोगियों का करते हैं निःशुल्क इलाज

जिनमें टाटा स्टील के एम आकाश चंद्रा और उनकी पत्नी चंदा मिश्रा, रूबी झा, गुरमीत कौर के अलावा विख्यात ज्योतिष मर्मज्ञ आदित्यपुर के राकेश मिश्रा शामिल हैं. वहीं बिल्डर भरत कुमार, पुलिस पदाधिकारी आनंद मिश्रा भी हैं. इन सभी लोगों ने इनकी चिकित्सा पद्धति की तारीफ की है. आदित्यपुर औद्योगिक घरानों के कई उद्यमी भी इनकी चिकित्सा पद्धति से स्वस्थ हुए हैं. डॉ शैलेश कुमार परिचय के मोहताज नहीं हैं, इनके पिता स्व एस. एन. प्रसाद जो अपने समय के विज्ञान के शिक्षक रह चुके थे. वे टाटा स्टील द्वारा संचालित मिसेस केएमपीएम हाई स्कूल में शिक्षक थे. डॉ. शैलेश सौम्य और कार्य में कुशल हैं. इनका दावा है कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से वे बिमारी को जड़ से खत्म कर अंग्रेजी दवाओं से मुक्ति दिलाते हैं. लकवाग्रस्त कितने मरीजों को भी कम समय में ठीक करने का दावा डॉ शैलेश करते हैं. इनकी चिकित्सा पद्धति से ठीक हुए ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ राजेश मिश्रा कहते हैं कि मुझे सबसे आश्चर्य यह लगा कि ये कहां दर्द है सिर्फ शरीर पर हाथ फेरकर ज्ञात कर लेते हैं. डॉ शैलेश बिष्टुपुर के क्यू रोड में एच 681 नंबर क्वार्टर में ऐसे रोगियों से मिलते हैं और लाचार गरीब रोगियों का निःशुल्क इलाज करते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-motor-burnt-in-panchrulia-water-supply-stopped-since-15-days/">बहरागोड़ा

: पांचरूलिया में मोटर जला, 15 दिन से जलापूर्ति बंद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही