Search

 
 
 

आदित्यपुर : नशाखुरानी गिरोह ने सुपरवाइजर को बेहोश कर 50 हजार लूटा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ईईएसएल कंपनी के सुपरवाइजर को नशाखुरानी गिरोह ने बेहोश कर गम्हरिया में लूट लिया है. यह घटना सोमवार की देर शाम की है. जब वे सुवर्णरेखा एक्सप्रेस से धनबाद से आदित्यपुर लौट रहे थे. रात दो बजे टाटानगर के प्लेटफार्म नम्बर तीन पर टाटानगर जीआरपी को वे बेहोशी हालत में मिले हैं. उनके परिजनों ने बताया कि वे सोमवार की सुवर्णरेखा एक्सप्रेस से धनबाद से टाटानगर लौट रहे थे. मूल रूप से चाईबासा निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार तिवारी नगर निगम आदित्यपुर में स्ट्रीट लाइट लगा रही कंपनी (ईईएसएल) के सुपरवाइजर हैं. अजय कुमार तिवारी कांड्रा से गायब हो गए थे. जब अजय कुमार तिवारी ने अंतिम बार ट्रेन से कांड्रा पहुंचने पर अपने परिजन से बात की थी. इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था जिससे परिजन परेशान हो गए. तत्काल कांड्रा जीआरपी में इसकी शिकायत की गई. जीआरपी के द्वारा लापता अजय के मोबाइल नंबर को ट्रैक पर डालकर खोजबीन शुरू की गई. उनका लोकेशन आदित्यपुर मिल रहा था. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-ate-mid-day-meal-rice-in-purnapani-primary-school/">चाकुलिया

: पूर्णापानी प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का चावल खा गए हाथी

39 हजार रुपये का सैमसंग मोबाइल भी गायब

देर रात तक जीआरपी और परिजनों द्वारा तलाश जारी रखी. उसके बाद टाटानगर जीआरपी ने अजय कुमार तिवारी को टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से रात 2 बजे बेहोशी की अवस्था में बरामद किया और उसकी सूचना कांड्रा जीआरपी को दी. इसके बाद परिजनों के साथ कांड्रा जीआरपी टाटानगर जाकर अजय कुमार तिवारी को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया है. सुबह 8 बजे अजय जब होश में आये तो बताया कि उनके पास 50 हजार रुपया था जो गायब है साथ ही उनका 39 हजार रुपये का सैमसंग मोबाइल भी गायब है. उन्हें गम्हरिया स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने चाय पिलाई थी इसके बाद वे बेहोश हो गए और उसके बाद का उन्हें कुछ याद नहीं है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-killed-in-road-accident-not-identified/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही