Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ड्रग्स हमारे आनेवाले भारत के भविष्य को खोखला कर रही है – कमिश्नर कोल्हान

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर सभागार में ड्रग्स के विरुद्ध एसओपी की ड्राफ्टिंग के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुई. जिसमें कोल्हान के तीनों जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, ड्रग्स एसोसिएशन और स्वयंसेवी संगठनों के लोग शामिल हुए. जिसमें कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार, डीसी सरायकेला अरवा राजकमल, डीसी चाईबासा अनन्य मित्तल, एसपी सरायकेला आनंद प्रकाश, एसपी चाईबासा आशुतोष शेखर, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम प्रभात कुमार के अलावा जिलेभर के पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lack-of-teachers-in-upgraded-high-schools-teachers-of-other-schools-are-giving-education-to-children/">जमशेदपुर

: अपग्रेड हाई स्कूलों में शिक्षकों का अभाव, दूसरे विद्यालयों के टीचर्स बच्चों को दे रहे शिक्षा

ड्रग पैडलर के विरुद्ध कठोर प्रावधान करने की जरुरत - कमिश्नर

सेमिनार को संबोधित करते हुए कमिश्नर मनोज कुमार ने कहा कि आज जो बातें सेमिनार के माध्यम से छनकर आई है उसको लेकर एक एसओपी बनाने में मदद ली जाएगी. मैं खुद इससे आहत हूं, आनेवाला भारत का भविष्य कैसा होगा? हमें ड्रग पैडलर के विरुद्ध कठोर प्रावधान करने की जरुरत है. क्योंकि इस समाज में हमारे भी बच्चे रहते हैं. इसलिए आज इस सेमिनार के आयोजन करने की जरुरत पड़ी है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-plastic-waste-is-proving-to-be-fatal-for-lifeless-animals/">सरायकेला

: बेजुबान पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा प्लास्टिक कचरा

स्कूल से मोरल साइंस गायब हो गये है -डीसी अनन्य मित्तल

चाईबासा डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि ड्रग्स के आदी इसे छोड़ने में नाकामयाब हो रहे हैं. एजुकेशन डिपार्टमेंट का भी इसमें अहम रोल है. आज स्कूल से मोरल साइंस गायब हो चुका है. हम इस पर बहुत हद तक बच्चों और अभिभावकों को जागरूक कर ही इस पर नियंत्रण कर सकते हैं. क्लास 8 से कॉलेज स्तर तक नियंत्रण करें. डीआईजी कोल्हान अजय लिंडा ने कहा कि आज जो सेमिनार का उद्देश्य है वह पूरे प्रमंडल को एंटी ड्रग्स के लिए एसओपी बनाना. इसलिए सभी पदाधिकारियों के विचार रिकॉर्ड कर रहे हैं. अवेयरनेस करें तो कहां करें? यह सुनिश्चित करना होगा.  कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से डीसी सरायकेला ने किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कमिश्नर साहब ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कई समस्याओं पर चर्चा की थी, जिसमें मुख्य समस्या ब्राउन शुगर के बढ़ते प्रभाव पर एसओपी बनाने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत आज सेमिनार आयोजित की गई है. पहले पंजाब में यह समस्या थी. सप्लाई पर रोक बहुत जरूरी है. डिमांड पर भी नियंत्रित जरूरी है. आज के सेमिनार में एसओपी के साथ एक सब कमेटी भी बनेगी. जरुरत पड़ी तो राज्य स्तर पर भी पहल करेंगे. स्कूल, कॉलेज को टारगेट करेंगे. ट्रीटमेंट एंड रिहैबिलिटेशन पर कार्य करना है. उन्होंने कहा कि गम्हरिया सीएचसी को रिहैबिलिटेशन का केंद्र बनाने का प्रस्ताव है. रीइंटरीगेशन पर भी ध्यान देने का प्रस्ताव एसओपी में रखा गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-117th-foundation-day-celebrated-in-kandra-bank-of-india/">आदित्यपुर

: कांड्रा बैंक ऑफ इंडिया में मनाया गया 117वां स्थापना दिवस

नारकोटिक्स ड्रग्स समाज के लिए अभिशाप बन गया है -एसपी सरायकेला

एसपी सरायकेला आनंद प्रकाश ने कहा कि नारकोटिक्स ड्रग्स समाज के लिए अभिशाप बन गया है. यह ग्लोबल समस्या है. आज कोल्हान स्तरीय सेमिनार इसी पर नियंत्रण के लिए आयोजित है. केवल कानूनी प्रावधान से यह नहीं थमेगा, बल्कि इसे जागरूकता से रोका जा सकता है. अभिभावकों को अपने बच्चों पर निगाह रखने की जरूरत है. एसपी चाईबासा आशुतोष शेखर ने कहा कि ड्रग्स इश्यू कोल्हान में व्यापक स्तर पर फैला है. हमें ड्रग्स के प्रोडक्शन से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक पर नियंत्रण करना होगा. अवैध गांजा, अफीम की खेती झारखंड में की जा रही है. इकोनॉमिक्स वैल्यू इसकी खेती को बढ़ावा दे रही है, खेती करने वाले इसके दुष्परिणाम को नहीं जानते हैं, उन्हें जागरूक करना होगा. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-committee-constituted-for-the-protection-and-maintenance-of-radhakrishna-temple/">सरायकेला

: राधाकृष्ण मंदिर के संरक्षण व रख रखाव को लेकर समिति गठित

कोल्हान की स्थिति उड़ता पंजाब वाली न हो इस पर कड़े निर्णय लेने होंगे -एसएसपी पूर्वी सिंहभूम

एसएसपी पूर्वी सिंहभूम प्रभात कुमार ने कहा कि कोल्हान में ड्रग्स का आवक और सेवन हैरान करने वाले हैं. केवल पैडलर पर फोकस करते हैं. जबकि कंज्यूमर पर ध्यान नहीं दे रहे थे, इससे समाधान नहीं हो रहा है. इसका उदाहरण अफ्रीकी देश और साउथ अमेरिका है. जहां कड़े कानून के बाद भी ड्रग्स का सेवन नहीं रुक रहा है. तमिलनाडु में एंटी ड्रग कमेटी बनाया गया है, जो स्कूल कॉलेज के बच्चों और अभिभावकों पर नजर रख रही है. यह वहां मेंडेट्री है. कोल्हान की स्थिति उड़ता पंजाब वाली न हो इसपर कड़े निर्णय लेने होंगे. इंटेग्रेटेड पुलिस टीम बने जो इसपर काम करे यह हमारी राय है. करीब दो घंटे तक चले सेमिनार में विभिन्न अधिकारियों ने ड्रग्स कैम्पेन पर महत्वपूर्ण विचार रखा. इसे भी पढ़ें :सेवानिवृत्त">https://lagatar.in/opportunity-for-retired-police-officers-to-become-investigative-specialist-in-nia/">सेवानिवृत्त

पुलिस अधिकारियों के लिए एनआईए में जांच विशेषज्ञ बनने का मौका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही