Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ड्रंक एंड ड्राइव, सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की निगरानी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : डीसी सरायकेला अरवा राजकमल की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए-बारात के दौरान विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर सोमवार को बैठक हुई. बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्योहार संपन्न कराने के लिए अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहें. डीसी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी को कहा कि डीजे या लाउडस्पीकर पर किसी भी धर्म या संप्रदाय के विरुद्ध गाना बजाने पर प्रतिबंध लगाएंगे. रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक डीजे या लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे. डीसी ने होली त्योहार को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को समुचित सेवा बहाल करने के निर्देश दिया. वही ड्रंक ड्राइव तथा ओवर स्पीड को लेकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से अंतर राज्य सीमा व मुख्य चौक चौराहों पर सघन जांच चलाने के निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य, फायर सेफ्टी, नगर निगम तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे. डीसी अरवा राजकमल ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब का सेवन और शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें. होली के दिन ड्राई डे रहेगा. अतः उन जगहों पर जहां अवैध शराब बिक्री होती है, वहां छापामरी कर कर नियम संगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें. सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने को कहा. इसे भी पढ़ें : डीजीपी">https://lagatar.in/dgps-review-meeting-instructions-to-be-alert-on-holi-shab-e-barat-and-ram-navami/">डीजीपी

ने की समीक्षा बैठकः होली,शब-ए-बारात और रामनवमी पर अलर्ट रहने के निर्देश
बैठक में एसपी ऋषभ कुमार झा ने कहा कि होली में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व से ही सभी एक्टिव रहें. वैसे थाना जहां शांति समिति की बैठक नहीं हुई है अविलंब शांति समिति की बैठक कर लें. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, पुलिस उपाधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला हरविंदर सिंह, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, डीएसपी हेड क्वार्टर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, स्थापना उप समाहर्ता, जिला नजारत उपसमाहर्ता, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही