Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जय प्रकाश उद्यान में सूखे पेड़ दे रहे हादसे को निमंत्रण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर का मशहूर पिकनिक स्पॉट जय प्रकाश उद्यान जातीय, सामाजिक व राजनीतिक मिलन समारोह के लिए जाना जाता है. यहां प्रतिदीन सैकड़ों लोग वॉकिंग के लिए भी आते हैं. आस-पास के बच्चे-खेलने कूदने आते हैं. बिना किसी से अनुमति लिए यहां लोग उद्यान में वनभोज का आंनद उठाते हैं. पिछले दिनों इसकी चारदीवारी और पाथवे का निर्माण कराया गया. उद्यान में लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए गए हैं. जिससे इसकी खूबसूरती बढ़ी है. उद्यान में लगाए गए सैकड़ों पेड़ों की देखभाल नहीं होने से कई पेड़ सूख गए हैं. तेज हवा में कई सूखे पेड़ गीर भी गए हैं. वर्तमान में भी दर्जनों पेड़ सूख चुके हैं, जिनके गिरने की संभावना है. इससे डर बना रहता है कि कोई हादसा ना हो जाए.   क्योकी यहां सालों भर लोग श्राद्ध कर्म कराने और पिकनिक मनाने आते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criminals-shot-a-young-man-in-sonari-injured-admitted-in-tmh/">जमशेदपुर

: सोनारी में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, घायल टीएमएच में भर्ती

सब्जी मंडी में भीड़ लगने से कोई बड़ी घटना घट सकती है

[caption id="attachment_576149" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sukhe-per-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सूख कर ठूठ हो रहे विशालकाय पेड़.[/caption] कोरोना काल में भीड़-भाड़ से बचने के लिए जयप्रकाश उद्यान सब्जी मंडी को यहां शिफ्ट किया गया था. आज भी सुबह यहां सब्जी मंडी लगती है, जिसमें हमेशा भीड़ लगी रहती है. ऐसे में निश्चित रूप से इस उद्यान में पेड़ गिरने से हादसा हो सकता है. कई सामाजिक संगठनों कोल्हान मानवाधिकार संगठन, प्रवीण सिंह स्मृति संस्थान, आदित्यपुर विकास समिति आदि ने वन विभाग को पत्र लिखकर सावधान भी किया है और इससे बचाव के उपाय करने की अपील की है, लेकिन अबतक विभाग ने कोई ठोस उपाय नहीं किया है. उद्यान के अंदर ही है खरकाई नदी के किनारे केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता का कार्यालय भी है. कनीय अभियंता कार्यालय के समीप ही उद्यान में कई सूखे विशाल पेड़ हैं जो कभी गीर सकते है. इससे कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इसे भी पढ़ें :IPRD">https://lagatar.in/ias-vinay-kumar-choubey-removed-from-the-additional-charge-of-the-post-of-secretary-iprd/">IPRD

के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से हटाये गये IAS विनय कुमार चौबे

क्या कहते हैं जिले के वन अधिकारी

जिले के वन अधिकारी (रेंज ऑफिसर) प्रकाश चंद्रा कहते हैं कि मामला सामाजिक वन प्रमंडल का है, लेकिन मैं सामाजिक वानिकी कार्यालय को इस बात से सूचित कर दूंगा. वे इसे गंभीरता से लेंगे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-water-tower-in-netra-deteriorated-for-two-years-drinking-water-crisis-deepens/">मुसाबनी

: नेतरा में दो साल से जल मीनार खराब, पेयजल संकट गहराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही