Search

 
 
 

आदित्यपुर : जय प्रकाश उद्यान के सूखे पेड़ बने हुए हैं जानलेवा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के जय प्रकाश उद्यान के सूखे पेड़ जानलेवा बने हुए हैं. यहां 6 जनवरी से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन हो रहा है, सैंकड़ों धर्माम्बलवियों का आगमन होगा. वहीं रविवार से नववर्ष के साथ ही यहां पिकनिक मनाने सैकड़ों लोग आएंगे. ऐसे में जेपी उद्यान के सूखे पेड़ कभी भी गिरकर जानमाल को क्षति पहुंचा सकते हैं. बता दें कि आदित्यपुर का मशहूर पिकनिक स्पॉट जय प्रकाश उद्यान जातीय, सामाजिक व राजनीतिक मिलन समारोह के लिए जाना जाता है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/these-7-rules-have-changed-from-today-will-affect-the-life-and-financial-health-of-common-man/">आज

से बदल गये ये 7 नियम, आम आदमी की जिंदगी और वित्तीय सेहत पर पड़ेगा असर

देखभाल के अभाव में सूख गए पेड़

बिना किसी से अनुमति लिए यहां उद्यान में वनभोज का आंनद लोग उठाते हैं. पिछले दिनों इसकी चहारदीवारी कराई गई और पाथवे एवं बेंच भी लगाए गए हैं. इससे इसकी खूबसूरती बढ़ी है, लेकिन उद्यान में लगाए गए सैकड़ों पेड़ों की देखभाल नहीं होने से कई पेड़ सूख गए हैं. ये पेड़ तेज हवा चलने से गिर भी सकते हैं. वर्तमान समय में भी दर्जनों पेड़ सूखे हुए हैं. इनके गिरने की आशंका है. यहां सालों भर लोग टहलने, पिकनिक मनाने, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. उनके साथ कोई हादसा न हो जाए. पिछले 3 वर्षों से इसी उद्यान में कोरोना को लेकर भीड़ भाड़ से बचने के लिए आदित्यपुर की सब्जी मंडी को शिफ्ट किया गया था. आज भी सुबह में यहां सब्जी मंडी लगती है. इस कारण हमेशा भीड़ लगी रहती है. ऐसे में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-nine-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-thanedar-was-seen-extinguishing-the-fire-alone/">गोड्डा

: आग लगने से नौ घर जलकर राख, अकेले आग बुझाते नजर आये थानेदार

कई संगठनों ने वन विभाग को लिखा है पत्र

कई सामाजिक संगठनों कोल्हान मानवाधिकार संगठन, प्रवीण सिंह स्मृति संस्थान, आदित्यपुर विकास समिति आदि ने वन विभाग को पत्र लिखकर सावधान भी किया है. इससे बचाव के उपाय करने की अपील की है, लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है. अब यहां वनभोज और पिकनिक की शुरुआत हो चुकी है. उद्यान के अंदर ही खरकाई नदी के किनारे केंद्रीय जल आयोग का कनीय अभियंता का कार्यालय भी है. कनीय अभियंता कार्यालय के समीप ही उद्यान में कई सूखे विशाल पेड़ हैं जो कभी भी गिर सकते हैं. इससे कनीय अभियंता के कार्यालय भी क्षतिग्रस्त हो सकता है. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-police-now-preparing-for-action-against-pakistan-based-hizbul-mujahideen-chief-syed-salahuddin/">अब

पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ एक्शन की तैयारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस

क्या कहते हैं जिले के वन अधिकारी

जिले के वन अधिकारी सरायकेला के रेंज ऑफिसर रामजी प्रसाद कहते हैं कि मामला सामाजिक वन प्रमंडल का है, लेकिन मैं सामाजिक वानिकी कार्यालय को इस बात से सूचित कर दूंगा वे इसे जरूर गंभीरता से लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही