Adityapur (Sanjeev Mehta) : मेधावी और साधनविहीन छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए युवा जनशक्ति मोर्चा मदद करेगा. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने बुधवार को अपना मोबाइल नंबर जारी कर इसकी घोषणा की है. उन्होंने दो दिन पूर्व जारी झारखंड अकादमी बोर्ड के लगभग सभी स्कूलों की परिणाम और उसमें सफल रहे छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए अभय झा ने बताया कि उनसे एक छात्रा माही महता ने अपनी आगे पढ़ने की मजबूरियां बताई जिससे वे प्रभावित हैं. उनके पिता एक दीपक महता अधिवक्ता हैं. जो अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान रहते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-gamaria-domjudi-road-has-become-a-cause-of-problems-for-the-villagers/">बहरागोड़ा
: ग्रामीणों के लिए परेशानियों का कारण बनी है गामारिया-डोमजुड़ी सड़क उन्होंने कहा कि माही की मां बीमार है, घर में पैसे की कमी है. जिसके कारण वह अच्छी रिजल्ट के बावजूद आगे पढ़ाई करने में अक्षम है. माही आदित्यपुर 2 स्थित कला निकेतन कि छात्रा है. फिर भी खुद के मेहनत से उसने मैट्रिक परीक्षा में 90% लाई है. माही को युवा जनशक्ति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे पढ़ाई जारी रखने को कहा है. उन्होंने बताया कि वैसे सभी टॉपर्स को युवा जनशक्ति मोर्चा पढ़ने में मदद करेगा और जो मेधावी हैं और गरीब हैं उन्हें समारोह पूर्वक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके पास आगे पढ़ने के लिए पैसे की कमी है उसका खर्च भी मोर्चा उठायेगा. उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9040604339 को सार्वजनिक करते हुए संपर्क करने की अपील भी किया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-saved-the-water-tank-kept-in-the-park-from-being-stolen/">आदित्यपुर
: भाजपा नेता ने पार्क में रखे पानी टंकी को चोरी होने से बचाया [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : पैसे की कमी के कारण मेधावी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं होगी बाधित
Leave a Comment