Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अधिकतर पेड़ों के सूखने से हरा-भरा रहने वाला ऐतिहासिक जेपी उद्यान होता जा रहा उजाड़

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के मॉर्निंग वॉकर्स की पहली पसंद और प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट सदैव हरा-भरा रहनेवाले जय प्रकाश उद्यान के अधिकतर पेड़ सुख गए हैं. स्थिति यह है कि अब साल के दरख़्त पेड़ सुखने के बाद आंधी तूफान में गिर रहे हैं या यूंही गिरने के इंतजार में खड़े हैं. इस ऐतिहासिक उद्यान का अस्तित्व बचाने और इसे हरा-भरा रखने के लिए आदित्यपुर के वृद्धों का सामाजिक संस्था वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जेपी उद्यान में वृहत पौधरोपण की पहल करने की मांग की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jp-park-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" /> इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-congress-assembly-speaker-demanded-investigation-of-nap-schemes/">चाकुलिया

: युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने की नप योजनाओं की जांच की मांग

जेपी आंदोलन के वक्त घनघोर जंगल था उद्यान : अध्यक्ष

वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष और जेपी आंदोलन के कोल्हान क्षेत्र के पहरुआ रहे रवींद्रनाथ चौबे और संघ के महासचिव रामचंद्र पासवान ने बताया कि जब वे जेपी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए लौहनगरी आए थे, तब उन्होंने यहां के उस समय के छात्रों के साथ जेपी उद्यान में एक गुप्त मीटिंग की थी. तब यह उद्यान घनघोर जंगल था, घना ऐसा कि बाहर से अंदर कुछ नहीं दिखता था. जेपी के छात्रों संग यहां मीटिंग करने के वजह से ही इस उद्यान का नाम उन्हीं के याद में जेपी उद्यान रखा गया था. हालांकि, आज पेड़ के गिरने और सूखने से उद्यान उजाड़ होता जा रहा है. इसलिए हमलोगों ने मुख्यमंत्री से इस ऐतिहासिक उद्यान को बचाने के लिए गुहार लगाई है. इसे भी पढ़े : खूंटपानी">https://lagatar.in/khuntpani-mla-dashrath-gagrai-honored-the-newly-elected-panchayat-representatives-supported-by-the-party/">खूंटपानी

: विधायक दशरथ गागराई ने पार्टी समर्थित नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

उद्यान को 2010 में पर्यटकों के लिए विकसित करने की बनाई गई थी योजना

उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में तत्कालीन पर्यटन सचिव ने इस उद्यान का दौरा कर इसे पर्यटकों के लिए विकसित करने की योजना भी बनाई थी. लेकिन वह योजना भी किसी कारण से धरातल पर नहीं उतर पाई है. अब हमलोग हेमंत सरकार से इस ऐतिहासिक उद्यान को सजाने संवारने की पहल की मांग कर रहे हैं. चूंकि, वर्तमान में इस उद्यान में सुबह-शाम सैकड़ों लोग वाकिंग कर स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं और आदित्यपुर में अन्यत्र कोई वाकिंग और स्वास्थ्य लाभ लेने की जगह भी नहीं है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-internal-examination-of-hindi-department-of-kolhan-university-from-july-4/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के हिंदी विभाग की इंटरनल परीक्षा चार जुलाई से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही