Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ट्रांसपोर्टर की लापरवाही से समय पर नहीं पहुंच रहा खाद्यान्न

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया पीडीएस अनाज गोदाम के ट्रांसपोर्टर की लापरवाही से ग्रीन कार्डधारकों के दिसंबर 2022 और अंत्योदय एवं पीला कार्डधारकों का मई माह 2023 का राशन डीलरों तक नहीं पहुंच पाया है. इससे जहां डीलरों को लाभुकों के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ रहा है, वहीं गोदाम प्रबंधक पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. अनाज लेने के लिए  डीलरों की भीड़ रोजाना गोदाम पर उमड़ रही है, लेकिन उन्हें अनाज नहीं मिल रहा है. इससे विभाग की भी बदनामी हो रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-clap-does-not-ring-with-one-hand-grand-alliance-should-follow-religion-geeta-koda/">चाईबासा

: ताली एक हाथ से नहीं बजती, महागठबंधन धर्म का पालन हो : गीता कोड़ा

आदेश की हो रही अवहेलना

बता दें कि काफी दिनों के बाद ग्रीन कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा आवंटन भेजा गया है, जिससे ग्रीन कार्ड धारकों में उम्मीद जगी है. लेकिन उनके इस उम्मीद पर ट्रांसपोर्टर पानी फेर रहे हैं. बता दें कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी का सख्त आदेश है कि हर महीने की 10 तारीख तक ट्रांसपोर्टर को पीडीएस डीलरों के दुकान तक अनाज पहुंचा देना है. इसके बावजूद पीडीएस डीलरों को समय पर अनाज की आपूर्ति नहीं की जा रही है. इधर, प्रत्येक दिन लाभुक डीलरों के दुकान का चक्कर लगाकर वापस लौट जा रहे हैं, और मजबूरन डीलरों को नो आवंटन का सूचना लिखकर अपनी इज्जत बचानी पड़ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही