Search

 
 
 

आदित्यपुर : आंधी बारिश की वजह से आधी रात से बिजली गुल, फाल्ट तलाश रहे बिजली विभाग के कर्मी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :आदित्यपुर में कल शुक्रवार से हो रही बारिश और तेज आंधी की वजह से आधी रात से ही बिजली गुल है. बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सुबह चार बजे से फाल्ट तलाशने में बिजली विभाग के कर्मी जुटे हुए हैं. बिजली कर्मियों ने कहा कि दर्जनों स्थान पर बिजली के तार पर पेड़ और उनकी डाली टूटकर गिरे पड़े हैं. जिससे तेज हवा और बारिश के बीच ही दुरुस्त करने में हम सभी जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-awareness-meeting-of-rural-self-employment-training-institute-in-karampada/">किरीबुरू

: करमपदा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने की जागरुकता बैठक

लोगों को पानी की समस्या से होना पड़ रहा दो चार 

आदित्यपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने में हमसब लगे हुए हैं. कुछ इलाकों में स्थिति ठीक रहने से 10 बजे तक और कुछ इलाकों में दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकती है. बता दें कि आधी रात से बिजली नहीं रहने की वजह से सुबह लोगों को जगते ही पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है. चूंकि सीतारामपुर फ़िल्टर प्लांट भी आधी रात से बंद है जिससे जलापूर्ति के लिए पर्याप्त फिल्टरेशन नहीं हो पाया है. बता दें कि आदित्यपुर की आधी से अधिक आबादी पाइप लाइन जलापूर्ति को छोड़ अंडर ग्राउंड बोरिंग की जलापूर्ति पर निर्भर है, उन्हें भी बिजली नहीं रहने से बोरिंग से पानी नहीं मिला है. ऐसे में तेज आंधी और बारिश ने आदित्यपुर वासियों को बगैर पानी के संकट में डाल दिया, उनके घर अनाज तो हैं लेकिन बगैर पानी के वे भोजन नहीं बना पा रहे हैं. हालांकि आंधी बारिश की वजह से लोगों को गर्मी परेशान नहीं कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही