Search

 
 
 

Adityapur : साईं कॉलोनी में 2022 से धूमधाम से हो रही दुर्गा पूजा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित वास्तु विहार के समीप साईं कॉलोनी में 2022 से बस्तीवासी दुर्गा पूजा कर रहे हैं. इस वर्ष बस्तीवासी धूमधाम से पूजा कर रहे हैं. बुधवार की देर रात बस्ती वासियों ने भाजपा नेताओं को बुलाकर पंडाल का उद्घाटन कराया है. बस्तीवासियों ने श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शीतला मंदिर साईं कॉलोनी आदित्यपुर कमेटी का गठन किया है. कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, संरक्षक परमेश्वर पंडित, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, और अशोक तिवारी, महासचिव शैलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, अजय कुमार, मुनमुन झा, अंजनी ठाकुर, संतोष शर्मा, सोनू साव, सचिव संजय शर्मा, रणधीर सिंह हैं. बुधवार की रात उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता गणेश महाली, नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा मुख्य अतिथि थे. कमेटी के लोगों ने बताया कि यहां ग्रामीण परिवेश आधारित दुर्गा पूजा 2 साल से हो रहा है, जिसमें महिलाएं अहम् भूमिका निभाती हैं. यहां 4 दिनों तक मां का भोग वितरित होता है और विसर्जन के उपरांत वस्त्र और दान किया जाता है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-appeal-to-mp-to-resolve-the-dispute-related-to-occupation-of-forest-land/">Kiriburu

: वन भूमि पर कब्जा से जुड़े विवाद के समाधान के लिए सांसद से लगाई गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही