Search

 
 
 

आदित्यपुर : सहारा गार्डन सिटी में दुर्गा पूजा कमेटी ने मनाया विजया मिलन, सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डन सिटी में शुक्रवार की शाम दुर्गा पूजा कमेटी ने विजया मिलन समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सोसाइटी के सफाईकर्मियों को हलवा, पूरी, चना खिलाकर उनके बीच वस्त्र का वितरण किया गया साथ ही नकदी देकर सम्मानित किया गया. महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को 500 रुपए प्रदान किए गए. सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित इस ​कार्यक्रम में सहारा गार्डन सिटी में रहने वाले लोग व पूजा कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-indefinite-strike-of-revenue-sub-inspectors-continues-2/">सरायकेला

: राजस्व उप निरीक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नवमी पर कन्या पूजन का हुआ था आयोजन

पूजा समिति के अध्यक्ष शशांक गांगुली ने कहा कि इस वर्ष कोरोना काल के बाद सोसाइटी के लोगों ने धूमधाम से नवरात्र का उत्सव मनाया. पूजा में नवमी के दिन मां के दरबार के सामने कन्या पूजन का कार्यक्रम भी किया गया था. जिसमें महिलाओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया. इसमें 121 बच्चियों को पैर धुलवा कर आलता लगाया गया और फल, मिठाइयां, पूरी, खीर व चना की सब्जी खिलाई गई थी. समारोह में मुख्य रूप से टीके प्रसाद, राजीव रंजन, प्रशांत कांत, आलोक वर्मा, अनूप सिंह शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही