Search

 
 
 

आदित्यपुर : दुर्गा सोरेन सेना ने भू-माफियाओं से बचाई वन भूमि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड के बलरामपुर में विवादित वन भूमि व रैयती जमीन की पुनः मापी किए जाने की मांग कर दुर्गा सोरेन सेना ने वन भूमि को भूमाफियाओं से बचा लिया है. बुधवार को जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने भूमि का मुआयना कर बताया कि दुर्गा सोरेन सेना की शिकायत पर वन भूमि की जांच के बाद करीब एक एकड़ से अधिक भूमि को भूमाफियाओं के चंगुल से बचाया जा सका है. उन्होंने बताया कि पूर्व में वनभूमि को बेचने के लिए करीब दो एकड़ से अधिक भूमि के पेड़-पौधे को काटकर समतल कर दिया गया था. उक्त भूमि को रैयती बताकर करोड़ों में बेचने की योजना बनाई गई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-leader-phulkant-jha-discussed-the-organizational-structure-of-kolhan-with-the-state-in-charge/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने प्रदेश प्रभारी से की कोल्हान के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा

वन विभाग की ओर से जांच में तत्काल रोका गया प्लाटिंग

दुर्गा सोरेन सेना की शिकायत पर वन विभाग की ओर से जांच में तत्काल प्लाटिंग को रोका गया. बताया जा रहा है कि मंगलवार को वन विभाग से सटे रैयती जमीन का सीमांकन से वे संतुष्ट नहीं है. उन्होंने कमेटी गठित कर उक्त कथित रैयती जमीन के दखलकर की जांच करने, जमीन का रकवा एवं प्रकृति की जांच के अलावा वन विभाग की जमीन को अवैध दखल करने आदि मामले पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग जिला प्रशासन से की है. इसे भी पढ़ें : खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-student-union-election-important-for-students-management-silent/">खूंटी:

छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों के लिए अहम, प्रबंधन मौन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही