Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को दुर्गा सोरेन सेना ने रूकवाया

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित आसंगी मौजा के खाता नम्बर 297 प्लॉट नम्बर 213/ 214 में निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का काम बुधवार को दुर्गा सोरेन सेना और आजसू नेताओं ने रुकवा दिया. सभी ने अंचल कार्यालय पर सरकारी जमीन के गड़बड़झाला करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और डीवीसी मोड़ के विपरीत दिशा में चल रहे कार्य को ठप करा दिया. दरअसल, यह जमीन सरकारी प्रकृति की है, जिसे कुसुम अग्रवाल के नाम पर बंदोबस्त करने का दावा किया जा रहा है. उसी आधार पर लगान निर्धारित किया गया है. जबकि पंजी 2 में जमीन की प्रकृति का कोई जिक्र नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-the-father-of-electro-homeopathy-salute-tiranga-organized-a-free-health-camp/">जमशेदपुर

: इलेक्ट्रो होम्योपैथ के जन्मदाता की जयंती पर सैल्यूट तिरंगा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

करोड़ों रुपए की जमीन के बंदरबांट का आरोप

दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने बताया कि इस जमीन के बाबत जब अंचल कार्यालय से पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि कमिश्नर के यहां से आदेश आया है. उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि आखिर सरकारी जमीन की बंदोबस्ती किस आधार पर की गई है, तो अंचल कार्यालय ने पल्ला झाड़ लिया. वही इस पूरे मामले में उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-awareness-chariot-left-under-road-safety-week-dto-flagged-off/">आदित्यपुर

: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रथ रवाना, डीटीओ ने दिखाई हरी झंडी
उधर, आजसू श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह ने भी उक्त भूखंड के घेराबंदी को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस जमीन में हो रहे निर्माण कार्य को अंचल प्रशासन द्वारा रोका गया था. मगर समय बीतने के साथ जमीन माफिया फिर से सक्रिय हो गए और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग 27 डिसमिल जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं. उन्होंने भी जमीन घेराबंदी की रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी अधिकारियों के नाक के नीचे से करोड़ों रुपए की जमीन का बंदरबांट हो रहा है, और अधिकारी मौन हैं.

कमिश्नर के आदेश पर हो रहा कार्य

इस संबंध में अंचल कार्यालय की ओर से कहा गया कि कमिश्नर के आदेश पर कार्य हो रहा है. जब आदेश की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की गई तो अधिकारी ऊपर से आदेश लेने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ गए. बहरहाल मामला जो भी हो कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला जरूर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही