Search

 
 
 

आदित्यपुर : शांति व्यवस्था के साथ बीता दशहरा, रावण दहन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में शांति व्यवस्था के साथ नवरात्र महोत्सव सम्पन्न हुआ. इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही. इस कारण कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी. वहीं, नवमी को पंडालों में भारी भीड़ रही. जबकि विजयादशमी को आदित्यपुर और कांड्रा में रावण दहन कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण रहा. दशमी को रात 10 बजे तक सभी 27 पूजा पंडालों की मूर्तियां भी जुलूस की शक्ल में भ्रमण करने के उपरांत विसर्जित हुई. विसर्जन जुलूस को देखने भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. [caption id="attachment_437858" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/watch-tower-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> वॉच टावर से निगरानी करते प्रशासनिक अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य.[/caption] [caption id="attachment_437859" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/prashashan-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> मंचासीन अतिथिगण.[/caption] इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-battery-theft-from-cleaning-vehicles-parked-in-the-garage/">कोडरमा

: गैराज में खड़ी सफाई वाहनों से बैटरी की चोरी

जिला प्रशासन की टीम ने वॉच टावर से विसर्जन जुलूस पर रखी नजर

इस दौरान जिला प्रशासन की टीम एसडीओ रामकृष्ण कुमार, सीओ मनोज कुमार और धनंजय कुमार के साथ शांति समिति के सदस्य पुरेन्द नारायण सिंह, रविन्द्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान, सरयू पासवान, मनोज पासवान, सावन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुरेश धारी, संजय कुमार, नीरज कुमार आदि ने वॉच टावर से विसर्जन जुलूस पर नजरें बनाई रखी और शांतिपूर्ण तरीके से मां की प्रतिमा को खरकई नदी में विसर्जित कराया. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-niece-sticks-on-those-who-immersed-the-idol-in-jharia-people-ran-away-leaving-the-idol/">धनबाद

: झरिया में प्रतिमा विसर्जन करनेवालों पर पुलिस ने भांजी लाठी, मूर्ति छोड़ भागे लोग

सबसे पहले भगवती संघ की प्रतिमा हुई विसर्जित

भगवती संघ आदित्यपुर-2 रोड नं 31-32 आरआईटी थाना क्षेत्र ने सबसे पहले खरकई नदी के रोड नंबर-32 स्थित घाट पर शाम 4.36 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया. जुलुस का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, लाइसेंसी दीपक झा, अशोक कुमार, कृष्ण कांत झा, प्रकाश कश्यप, राजेंद्र गुप्ता कर रहे थे. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-attended-the-ravan-dahan-program-organized-at-morhabadi-argora-grounds-gave-a-message-peace/">रांची

: मोरहाबादी व अरगोड़ा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, दिया शांति का संदेश

आपन जन क्लब ने जलाया 20 फीट का रावण का पुतला 

श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी आपन जन क्लब सालडीह द्वारा दशहरा के मौके पर रावण दहन का आयोजन किया गया. इसके तहत 20 फीट का रावण का पुतला आशियाना मैदान में जलाया गया, जिसे देखने सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आदित्यपुर राजन सिंह, विशिष्ट अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी मनोज पासवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/supreme-court-once-again-stayed-the-order-of-jharkhand-hc-sc-said-bail-petition-is-not-a-process-of-money-recovery/">झारखंड

HC के आदेश को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने रोका, SC ने कहा – बेल पिटीशन पैसा रिकवरी की प्रक्रिया नहीं
वहीं, पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा और दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि रावण दहन का कार्यक्रम प्रतीकात्मक है. लोगों को समाज में व्याप्त बुराइयों को मिलजुल कर समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए और अपने अंदर के रावण पर विजय प्राप्त कर भगवान श्रीराम के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए. इस मौके पर आयोजक प्रफुल्ल चंद्र गोराई, शांतनु घोष, राजू आदि शामिल रहे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-5-nss-volunteers-of-kolhan-university-leave-for-adventure-camp/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के 5 एनएसएस वॉलिंटियर्स साहसिक शिविर के लिए रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही