Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पहले जेबीवीएनएल वन वे था अब यह टू वे हो गया है : विद्युत जीएम

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बुधवार को 11 बजे से एशिया के प्रांगण में झारखंड विद्युत् वितरण निगम ने ऊर्जा मेला सह उद्योग मेला लगाया. इसमें महाप्रबंधक श्रवण कुमार मुख्य तौर पर उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि पहले जेबीवीएनएल वन वे था अब यह टू वे हो गया है. मैं सारे गिले शिकवे दूर करने आया हूं. हम पुन: 60 से 70 एचटी उपभोक्ता बनाना चाहते हैं, आज यह घटकर 15 पर आ गई है. इसके लिए हम प्रीवेंटली मेन्टेन पर ध्यान दे रहे हैं जो अन्य बिजली आपूर्ति कंपनियों के समान हो रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-promotion-given-to-three-officers-of-jharkhand-and-odisha-mine-group/">किरीबुरू

: झारखंड व ओडिशा खान समूह के तीन अधिकारियों को दी गई पदोन्नति

जुस्को के पास आपूर्ति के लिए नहीं है बिजली - महाप्रबंधक

महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने कहा कि हमें शिकायत मिल रही थी कि उद्यमी के ट्रांसफार्मर का फ्यूज बनने में देर होती थी लेकिन अब नहीं लगेगी. अब थोक भाव में फ्यूज बन रहे हैं. हमारे जेई और एई को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता में रखें और उनकी समस्याओं को दूर करें. अब हमारी प्राथमिकता है कि इंडस्ट्रीज में लोड शेडिंग शून्य करें. हमें अच्छी राजस्व के लिए नीति बनाई है जिसमें कम से कम लोड शेडिंग का मंत्र अपनाया गया है. उन्होंने बताया कि जुस्को के पास आपूर्ति के लिए बिजली नहीं है, वो हमसे बिजली मांग रही है. ऐसे में हम स्वयं अपना बिजनेस बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. ऊर्जा मेले में विद्युत एसई दीपक कुमार, ईई अनूप प्रसाद, एई संजय महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yashoda-nagar-shiv-temple-committee-will-take-out-shiv-baraat-on-mahashivaratri/">जमशेदपुर

: महाशिवरात्री पर यशोदा नगर शिव मंदिर कमिटी निकालेगी शिव बारात

ऊर्जा मेले में उद्यमियों की बिजली की समस्याओं का किया गया निदान 

एसिया की ओर से अध्यक्ष संतोष खेतान, महासचिव दशरथ उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, संतोख सिंह, सचिव दिव्यांशु सिन्हा समेत 50 से अधिक उद्यमी शामिल थे. ऊर्जा मेले में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उद्यमियों की बिजली की समस्याओं का निदान किया गया. जिसमें बिल प्रपत्र सुधार, नए कनेक्शन, लोड भार बढ़ाने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की डिमांड संबंधी समस्याओं का निदान किया गया. एसिया उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि आज ऊर्जा मेले में उद्योगों की झारखंड बिजली वितरण निगम से संबंधित समस्याओं का निराकरण विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया जो एक शुभ संदेश है. निश्चित रूप से जेबीवीएनएल की बिजली आपूर्ति में सुधार आया है, उनकी सर्विसेज बेहतर हुई है. आज जुस्को के पास बिजली नहीं है, उनपर निर्भर रहकर उद्योगों का विकास संभव नहीं है. हमारे कुछ उद्यमी जुस्को के पास बिजली का लोड बढ़ाने जा रहे हैं तो उनके अधिकारी बिजली नहीं है बोलकर दरवाजा बंद कर ले रहे हैं. अब जेबीवीएनएल बेहतर ऑफर लेकर आई हैं उम्मीद है कि बेहतर सेवा के साथ हमारे उद्यमी इनसे जुड़े. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traffic-police-collects-fine-from-vehicles-parked-on-roadside-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में सड़क किनारे खड़े वाहनों से ट्रैफिक पुलिस ने वसुला जुर्माना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही