Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम के नए भवन पर लगा ग्रहण, दूसरी बार टला शिलान्यास

 
  • आज का मुख्यमंत्री का शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित
  • भूमि की गलत जानकारी देने पर गम्हरिया सीओ को हटाया गया, भेजे गए कोडरमा
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के नए भवन पर दूसरी बार ग्रहण लगा है. भूमि की अनुपयोगिता की वजह से नगर निगम के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम दूसरी बार टल गया है. राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन आज नए भवन निर्माण के शिलान्यास के लिए आदित्यपुर आने वाले थे, जिसकी सारी तैयारी कर ली गई थी जिसे येन वक्त पर स्थगित किया गया है. वहीं भवन के लिए भूमि का चयन और उसकी गलत जानकारी देने पर गम्हरिया के सीओ गिरेन्द्र टूटी को रातों रात हटा दिया गया है, उनका स्थानांतरण कोडरमा कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jgoms-14-member-cricket-team-formed/">किरीबुरु

: जेजीओएम की 14 सदस्यीय क्रिकेट टीम का हुआ गठन
बता दें कि इससे पूर्व नगर निगम के प्रशासनिक भवन के लिए आरआईटी थाना भवन का चयन किया गया था जहां स्थानीय लोगों ने विरोध कर स्थगित करवा दिया था. आज सरायकेला में 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास के साथ ही 25 करोड़ की लागत से आदित्यपुर नगर निगम के नए भवन का शिलान्यास आदित्यपुर में होना था. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. परंतु येन वक्त पर रितेश भालोटिया द्वारा उस जमीन पर दावा करते हुए हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर लाकर प्रशासन को थमा दिया गया. जिससे जिला प्रशासन की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई. बताया जा रहा है कि गम्हरिया आंचल की आसंगी राजस्व ग्राम के सतवहनी के जमालपुर में खाता नंबर 187 प्लॉट नंबर 88, 93, 94 और 96 गैर मजरूवा नेचर की भूमि का चयन आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के नए भवन के लिए किया गया था. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-late-night-on-the-road-two-people-shot-panic/">पटना

: देर रात बीच सड़क पर धांय-धांय, दो लोगों को लगी गोली, दहशत
झारखंड सरकार के निबंधन भूमि सुधार और राजस्व विभाग के आवास और नगर विकास विभाग ने जमीन को स्थानांतरित भी कर दिया गया था. इसी जमीन पर आज मुख्यमंत्री शिलान्यास करने वाले थे. परंतु येन वक्त पर शुक्रवार को ही जमीन पर दावा जताने वाले रितेश भालोटिया झारखंड हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर लाकर प्रशासन को दे दिया. इससे भवन शिलान्यास होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही