Search

 
 
 

आदित्यपुर : टैक्सी मैक्सी स्टैंड से हटाए गए 407 वाहन मालिकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इमली चौक टैक्सी मैक्सी स्टैंड से हटाए गए 407 वाहन मालिकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है. इमली चौक स्टैंड से मंत्री चम्पई सोरेन ने सभी 407 वाहन मालिकों को खरकई ब्रिज के पास शिफ्ट करवा दिया है. चूंकि स्टैंड में ही भगवान बिरसा मुंडा और बाबा तिलकामांझी की स्टेच्यू स्थापित कराई गई है. साथ ही स्टैंड में पेवर्स ब्लॉक बिछाकर सौंदर्यीकरण करा दिया गया है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-illegal-mining-of-ballast-continues-in-mughda-village-of-danguvaposi-administration-silent/">नोवामुंडी

: डांगुवापोसी के मुघदा गांव में गिट्टी का अवैध खनन जारी, प्रशासन मौन

वाहन मालिक थाना प्रभारी से मिले

अब समस्या यह उत्पन्न हो गई है कि अधिकतर वाहन मालिक तो खरकई ब्रिज के पास स्टैंड बनाकर वहां वाहन खड़ी कर रहे हैं लेकिन कुछ वाहन मालिक इमली चौक के पास ही मुख्य सड़क के किनारे वाहन खड़ी कर रहे हैं जिन्हें ज्यादा आर्डर मिल रहा है. वहीं जो वाहन मालिक स्टैंड आ गए हैं उन्हें अपेक्षानुसार भाड़ा नहीं मिल रहा है. इस बात को लेकर आज 407 वाहन मालिक थाना प्रभारी से भी मिले हैं. लेकिन थाना प्रभारी ने इस मामले में कोई मदद नहीं करने की बात कही है. उन्होंने इसके लिए मंत्री चम्पई सोरेन से ही अर्जी लगाने को कहा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-road-turned-into-swamp-villagers-of-mohanpur-are-living-a-hellish-life/">बहरागोड़ा

: दलदल में तब्दील सड़क, नारकीय जिंदगी जी रहे हैं मोहनपुर के ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही