Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ईडी ने नवनिर्माण बिल्डर के जमीन व प्लांट पर लगाया जमीन जब्ती का बोर्ड

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 7वें फेज के प्लॉट नंबर 0407, 0411 पर मंगलवार को ईडी ने जब्ती का बोर्ड लगाया है. यह प्लॉट नव निर्माण बिल्डर्स का है. बता दें कि यह जमीन और प्लांट ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे भाई नवीन सिंह की है. नव निर्माण बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर आरोप है कि कंपनी में अवैध धन का निवेश किया गया है. आदित्यपुर थाना के आसंगी मौजा में अवस्थित यह प्लांट 0.19 एकड़ में है. बताया जाता है कि उक्त कंपनी में काले धन के निवेश की पुख्ता जानकारी होने के बाद प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत इस प्लांट को जब्त किया गया है. 15 सितंबर 2022 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-demand-for-appointment-of-unemployed-in-sail-bsl/">नोवामुंडी

: सेल बीएसएल में बेरोजगारों की नियुक्ति की मांग

सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनिर्माण बिल्डर पर 2009 से चल रहे मामले में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की गई है. मंगलवार को यह जब्ती का बोर्ड ईडी कोर्ट के आदेश पर दो सदस्यीय टीम की ओर से लगाया गया है. यह केस सीबीआई की ओर से किया गया था. हालांकि सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अभी तक चार्ज फ्रेम नहीं हुआ था और ईडी की कोर्ट ने बिना ट्रायल के जमीन की जब्ती का आदेश दे दिया है. जबकि एक साल पहले पांच सदस्यीय खंडपीठ ने स्पष्ट कहा था कि मामले में बगैर ट्रायल और चार्जफ्रेमिंग के सीज करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा. मामले में दो माह पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट में कंपनी की ओर से याचिका दायर की गई है और अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही