Search

 
 
 

आदित्यपुर : शिक्षाविद स्व. योगेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में किया जाएगा पौधरोपण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गायत्री शिक्षा निकेतन हाई स्कूल तथा 111 सेव लाइफ अस्पताल के संस्थापक समाजसेवी स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में आदित्यपुर विकास समिति द्वारा क्षेत्र में 50 पौधे लगाए जाएंगे. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया जाएगा. इसके साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे की जाली भी लगाई जाएगी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि शिक्षाविद स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे से न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर 10 अशोक के पौध लगाए जाएंगे. इस अवसर पर स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र सत्यप्रकाश सुधांशु, डॉक्टर ओपी आनंद सहित सभी परिजन एवं आदित्यपुर विकास समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribute-paid-to-baba-tilka-manjhi-in-gangudih-colony/">चांडिल

: गांगुडीह कॉलोनी में बाबा तिलका मांझी को दी गई श्रद्धांजलि

बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चो को किया जायेगा सम्मानित

पौधरोपण के उपरांत न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल की प्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित संध्या प्रधान की उपस्थिति में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा. इसके अलावा 19 फरवरी को एनआईटी कॉलेज के निकट आसंगी मैदान में 25 फलदार पौधे एवं 26 फरवरी को आरआईटी थाना के निकट जागृति मैदान में 15 पौधे लगाए जाएंगे. इस आयोजन में समिति के वीरेंद्र यादव, एस डी प्रसाद, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, राजेश यादव, मिथिलेश झा, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, आरके अनिल, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा शामिल रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही