Search

 
 
 

आदित्यपुर : खबर का असर : आकाशवाणी कॉलोनी गेट के पास से हुई कचरे की सफाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : लगातार डॉट इन की खबर का असर हुआ है. सोमवार सुबह `आकाशवाणी कॉलोनी का द्वार बना कचरा द्वार` शीर्षक खबर चलाई गई थी. शाम होते-होते  कचरा और डस्टबिन की सफाई नगर निगम के द्वारा कर दी गई. इसकी सूचना नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने लगातार डॉट इन को फोन से और तस्वीरें भेजकर दी. कचरा हटने और डस्टबिन की सफाई होने के बाद कॉलोनीवासी ने भी लगातार डॉट इन को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-met-the-family-of-the-deceased-said-compensation-will-be-provided-soon/">घाटशिला

: मृतक के परिवार से मिले विधायक, कहा- जल्द दिलाया जाएगा मुआवजा

काफी दिनों से लगा था कचरे का अंबार

बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित आकाशवाणी कॉलोनी के मुख्य द्वार के कुछ दिनों से कचरे का अंबार लगा हुआ था. इससे कॉलोनीवासी परेशान थे. नगर निगम ने कॉलोनी के द्वार पर सूखा-गीला कचरा पेटी (डस्टबिन) तो लगाया है लेकिन समूचे बाजार का कचरा रात के अंधियारे में लोग कॉलोनी के गेट पर ही जाकर फेंक जाते थे. आसपास के लोग भी डस्टबिन को छोड़ अगल बगल में ही कचरा फेंक रहे थे, जिससे आकाशवाणी कॉलोनी का गेट के पास कचरा जमा हो गया था. इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी. खबर चलने के बाद त्वरित कार्रवाई हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही