Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मुस्लिम बस्ती में शांति और भाईचारे के बीच अदा हुई ईद की नमाज

Adityapur (Sanjeev Mehta) : ईद-उल-फितर के चांद का दीदार शुक्रवार को हो गया था. इसके बाद से ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया. शनिवार को रमजानुल मुबारक के तीस रोजे पूरे होने के बाद ईद मनाई गई. मुस्लिम बस्ती के ईदगाह में बस्ती के सदर मो. यूनुस ने ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों में इबादत की और परिवार के बीच खुशियां बांटी. सदर ने बस्तीवासियों को एकता, शांति व भाईचारे का संदेश देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. बस्ती के गणमान्य अब्दुल मजीद, नाजिर हुसैन, नूर जहां वारसी, शेख हसन, मेहबूब आलम आदि ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-eid-celebrated-with-enthusiasm-people-hugged-and-congratulated-each-other/">चक्रधरपुर

: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही