Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Adityapur (Sanjeev Mehta) : महेंद्र गुप्त की जयंती पर माताजी आश्रम हाता में आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुई. इस उत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सोमवार को सुबह 9 बजे ठाकुर मां, स्वामीजी और महेंद्र गुप्त की पूजा अर्चना की गई. उसके बाद भक्ति संगीत का आयोजन हुआ. माता काली के अनन्य भक्तों सहित माताजी आश्रम की महिलाओं ने भाग लिया. बकुल मिश्र ने मां शारदा की जीवनी और असित मंडल ने स्वामी विवेकानंद का वाणी पाठ किया. शंकर चंद्र गोप ने महेंद्र गुप्त की जीवनी पर प्रकाश डाला. दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का भोग और आरती हुई. तत्पश्चात कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया. अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार डे ने किया.
इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-jamshedpur-young-man-of-bagbera-shot-in-sarjamda-of-parsudih/">BIG

BREAKING- जमशेदपुर: परसुडीह के सरजामदा में बागबेड़ा के युवक को गोली मारी

कथामृत उत्सव में ये हुए शामिल

इस अवसर पर हीरालाल डे, दुलाल मुखर्जी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मुखिया सुखलाल सरदार, सलमा हांसदा, मोनी पाल, तपन मंडल, हरगौरी महतो, कविता महतो, मोहितोष मण्डल, चंचल हालदार, तरुण मंडल, तरुण डे, कृष्ण कांत मंडल, शीला पालित, इरा पालित, मधुसूदन भट्टाचार्य, सुधांशु मिश्र, स्वपन मंडल, संजय साहू, महेश बियानी, अंजलि मंडल, शिशिर मंडल, हिरण महतो, सनातन महतो, दिलीप महतो, अर्जुन मोदी, रानी विश्वास, पूजा महतो, सावित्री गोप, रबीन्द्र नाथ दास, पद्मावती कुंडू, चंदना मुखर्जी, मंजुश्री सरकार, तपन कुमार मंडल, स्वपन डे आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही