Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में एनआईटी जमशेदपुर के आठ प्रोफेसर शामिल

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी जमशेदपुर के आठ प्रोफेसरों को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में शामिल किया है. यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारतीय शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एनआईटी जमशेदपुर के प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है. जानकारी देते हुए संस्थान के प्रवक्ता प्रो सुनील कुमार भगत ने बताया कि यह सर्वेक्षण अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के समूह द्वारा चयन के आधार पर प्रकाशित किया गया है. जिसमें वैज्ञानिकों का चयन उनके लिए प्रकाशित शोध कार्य प्राप्त उद्धरणों के आधार पर किया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-engineers-day-celebrated-in-nttf-rd-tata-technical-institute-golmuri/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट गोलमुरी में मना इंजीनियर्स डे

स्‍टैनफोर्ड के प्रोफेसर वछात्र जीत चुके है नोबेल पुरस्कार 

बता दें कि अमेरिका के स्‍टैनफोर्ड, कैलिफोर्निया में स्थित 8,180 एकड़ क्षेत्र में फैला दुनिया के टॉप एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स में से एक यूनिवर्सिटी है. इसकी स्‍थापना 1885 में हुई थी और यह संयुक्त राज्‍य अमेरिका में सबसे पुराने विश्‍वविद्यालयों में से एक है. यहां हायर एजुकेशन के लिए साइंस, कॉमर्स, मेडिसिन, सोशल साइंस समेत लगभग सभी विषयों पर कोर्सेज़ ऑफर किए जाते हैं. यह यूनिवर्सिटी एक प्रमुख रि‍सर्च सेंटर भी है जो न्‍यूरोसाइंस, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, साइबर सिक्‍योरिटी, जीव विज्ञान, सौर ऊर्जा, आदि जैसे विभिन्‍न क्षेत्रों में रिसर्च के लिए पहचानी जाती है. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को विश्व में नोबेल पुरुस्कार विजेताओं की खान के रूप में भी ख्याति मिली हुई है. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 32 वैज्ञानिक, प्रोफेसर और छात्र नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-unbroken-recitation-of-guru-granth-sahib-ji-begins-in-gurdwara-nanak-darbar/">चाईबासा

: गुरुद्वारा नानक दरबार में गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ शुरू

निदेशक ने इस सम्मान का किया स्वागत

इस वर्ष एनआईटी जमशेदपुर से जिन प्रोफेसर्स को दुनिया के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है, उनमें गणित विभाग के डॉ सुनील कुमार और डॉ स्नेहाशीष कुंडू, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ सतीश कुमार और डॉ विशेष रंजन कर, भौतिकी विभाग के प्रोफेसर उज्जवल लाहा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग के डॉ अजय कुमार और डॉ नागेंद्र कुमार शामिल हैं. विश्व की दो प्रतिशत वैज्ञानिक सूची में संस्थान के प्रोफेसरों की इस मान्यता ने एनआईटी जमशेदपुर को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के वैश्विक मानचित्र पर लाकर सुर्खियों में ला दिया है. एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक (प्रो.) गौतम सूत्रधर ने इस सम्मान का स्वागत किया और इसके लिए चयनित प्रोफेसरों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की. वे इस उपलब्धि को स्थायी और महत्वपूर्ण मानते हैं. उन्होंने कहा कि यह एनआईटी जमशेदपुर के वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व की बात है. इस सम्मान से एनआईटी जमशेदपुर अगले कदमों की ओर अग्रसर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही