Search

 
 
 

आदित्यपुर : पूर्व सैनिकों का “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम 22 अक्टूबर को

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दीपावली से पूर्व संध्या एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम को लेकर पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार की शाम सामुदायिक भवन दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया में एक बैठक आयोजित की. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में आगामी 22 अक्टूबर को एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. आयोजनकर्ता स्वदेशी जागरण मंच के संघर्ष वाहिनी प्रमुख अजित सिंह ने बताया कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बीते 6 वर्षों से दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-took-action-against-illegal-liquor-traders-demolished-many-mahua-furnaces/">मनोहरपुर

: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, कई महुआ भट्टियों को किया ध्वस्त

शहीदों के नाम एक दीया जलाने की अपील की

उन्होंने आम लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शहीदों के नाम एक दीया जरूर जलाने की अपील की. बैठक में रश्मि साहू, पूर्व सैनिक डॉ शरदेन्दु शेखर, पिंटू सिंह, विवेक कुमार, राहुल सिंह, श्याम नारायण प्रसाद, अभिषेक मिश्रा, मनीष मुखर्जी, सनोज यादव, गौरव सिंह, जय सिंह, मोहित शर्मा, मंजू सिंह, अमरजीत सिंह समेत कई युवा सम्मिलित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही