Search

 
 
 

आदित्यपुर : एकता विकास मंच ने राज्यपाल से की राजनीतिक अस्थिरता समाप्त करने की मांग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन एकता विकास मंच ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे शीघ्र निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य पर फैसला सुनाएं. चूंकि इससे राज्य में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य को जल्द से जल्द सुनाने की मांग की है. मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एके मिश्रा ने कहा कि राज्य में बनी असहज राजनीतिक माहौल से सभी विकास कार्य ठप पड़ गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-person-died-due-to-snake-bite-in-kudam-sada-of-tonto-block/">चाईबासा

: टोंटो प्रखंड के कुदाम सदा में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत
चुनाव आयोग के फैसले सार्वजनिक करने से राज्य की जनता को भी शीघ्र असहज बने राजनीतिक माहौल से मुक्ति मिलेगी. झारखंड की वर्तमान राजनीतिक माहौल में विकास कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गए हैं. एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एके मिश्र ने कहा कि मंच चाहता है कि झारखंड में बनी ऊहापोह की राजनीतिक स्थिति सामान्य हो और विकास कार्य में गति आए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही