Search

 
 
 

Adityapur: सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मीडिया व स्वीप कोषांग का चुनाव प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक सीएन लंगफाई ने आज मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सरायकेला स्थित मीडिया एवं स्वीप कोषांग का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.  इस दौरान उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग अविनाश कुमार से कोषांग के कार्यों की जानकारी ली.

किसी भी प्रकार के विज्ञापन का प्री सर्टिफिकेशन अनिवार्य

प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया, समाचार पत्र, टीवी चैनल, रेडियो आदि पर पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखें. समाचार पत्र की कतरन रिपोर्ट के साथ पेश करें. इस दौरान समाचार पत्र कतरन, स्वीप प्लान एवं स्वीप अंतर्गत की जा रही गतिविधियों, मीडिया एवं स्वीप कोषांग में मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की गई. इस दौरान समान्य प्रेक्षक ने बताया कि राजनीतिक दलों या निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार का विज्ञापन, वीडियो, बल्क मैसेज आदि प्रसारित होने से पहले एमसीएमसी कोषांग से प्री सर्टिफिकेशन जरूरी है. इस क्रम में पेड न्यूज चिह्नित होने पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी अपुष्ट खबरों पर विशेष नजर रखें

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के लिए गठित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें. सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी किसी भी तरह की अपुष्ट खबरों पर विशेष नजर रखें. इस मौके पर डीपीएम एसएमपीओ नंदन उपाध्याय, जिला समन्वयक एडलीन भूतकुआर,  रितेश कालिंदी एवं अन्य मौजूद थे‌. इसे भी पढ़ें : Adityapur:">https://lagatar.in/adityapur-flag-march-taken-out-for-peaceful-assembly-elections-in-adityapur/">Adityapur:

आदित्यपुर में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव  के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही