Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव 27 जून को

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? इसे लेकर उद्यमियों में सरगर्मी तेज हो गई है. इस पर फैसला 27 जून को होगा. पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल मई 2023 में समाप्त हो चुका है. एसिया कार्यालय द्वारा उद्यमी सदस्यों को इससे संबंधित सूचना डाक द्वारा भेजी जा रही है, जिसमें चुनाव के कार्यक्रम के साथ उनसे बकाया सदस्यता शुल्क जमा कर चुनाव में भाग लेने की अपील की जा रही है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-rail-accident-railway-minister-inspected-the-spot-the-death-toll-increased-to-233/">ओडिशा

रेल हादसा : रेल मंत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया, मृतकों की संख्या बढ़कर 233, 900 घायल, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

20 जून से शुरू हो जाएगी चुनाव प्रक्रिया

एसिया के महासचिव दशरथ उपाध्याय ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो जाएगी. 20 को इच्छुक उद्यमी अध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (4), महासचिव (1), सचिव (4), कोषाध्यक्ष (1) के साथ 21 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 22 जून तक नामांकन कर सकेंगे. 23 को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. 24 जून को एसिया ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर प्रत्याशियों की फाइनल सूची और मतदाता उद्यमियों की सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद 27 जून को दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. शाम 6 बजे मतगणना शुरू होगी. मतगणना समाप्त होने के उपरांत नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/zip-president-held-a-review-meeting-in-the-typical-taitangar-block-auditorium-discussed-many-issues/">सिमडेगा

: जिप अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

आदित्यपुर में 1200 छोटे-बड़े उद्योग

चुनाव का बिगुल बजते ही एसिया के सदस्य उद्यमियों में सरगर्मी तेज हो गई है. बता दें कि पिछले चुनाव में वरिष्ठ उद्यमी और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एके श्रीवास्तव के पुत्र राजीव रंजन मुन्ना को हराकर संतोष खेतान अध्यक्ष बने थे. राजीव उद्यमियों की गुटबाजी के शिकार हुए थे. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान में करीब 1200 छोटे-बड़े उद्योग हैं. इनमें से करीब 700 उद्यमी एसिया के मेंबर हैं, जो प्रत्येक 2 वर्ष पर अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करते हैं, जो सरकार की औद्योगिक पॉलिसी और उद्योग एवं उद्यमियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उसका समाधान करते हैं. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अन्य उद्यमी संगठनों में संघ प्रदत्त लघु उद्योग भारती, सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भी सक्रिय हैं, जो उद्यमियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही