Search

 
 
 

आदित्यपुर : नव ज्योति विद्या मंदिर में हुआ बाल संसद का चुनाव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर गम्हरिया में गुरुवार को बाल संसद का चुनाव कराया गया. इस चुनाव में कक्षा तीन से सात तक के छात्रों ने भाग लिया. इस दौरान बाल संसद के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, साहित्यिक गतिविधि मंत्रालय, सांस्कृतिक गतिविधि मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, एथलेटिक्स और खेल मंत्रालय आदि पदों के लिए चुनाव कराया गया. छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. विद्यालय प्रांगण में ही गुप्त मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हुए चुनाव में कक्षा सात के छात्र वीर प्रताप छह मतों से विजयी होकर बाल संसद के राष्ट्रपति चुने गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mothers-milk-is-the-golden-nectar-given-by-god-dr-vanitha-sahai/">जमशेदपुर

: मां का दूध ईश्वर द्वारा प्रदत सुनहरा अमृत है- डॉ. वनिता सहाय

बाल संसद के चुने गए अन्य सदस्य

उन्हें कुल 20 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कक्षा सात की ही लक्ष्मी कुमारी को कुल 14 मत प्राप्त हुए. वहीं प्रधानमंत्री पद के विजयी उम्मीदवार कक्षा छह की ऋषिका कुमारी को 39 वोट मिला जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी हर्ष भारती को कुल 27 वोट मिले. इसके अलावा कक्षा तीन की रोशन सिंह (30 मत) को शिक्षा गतिविधि, माही कुमारी (12 मत) को संस्कृति, देवांश श्रीवास्तव (18 मत) को एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स, कक्षा सात के गणेश मुखी (17 मत) को एसेंबली, कक्षा तीन के शिवांश श्रीवास्तव (43 मत) को स्वास्थ्य एवं शिक्षा, कक्षा छह की अक्षरा कुमारी (30 मत) को विधि व्यवस्था, कक्षा तीन की गरिमा सिंह (16 मत) को कक्षा प्रबंधन तथा कक्षा छह की कुमारी राधिका (25 मत) को पर्यावरण गतिविधि का मंत्री बनाया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-team-of-seraikela-became-the-winner-of-junior-nehru-cup-hockey-competition-in-the-girls-category/">सरायकेला

: बालिका वर्ग में सरायकेला की टीम बनी जूनियर नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता की विजेता

चुनाव के दौरान ये थे उपस्थित

इस दौरान चुनाव पदाधिकारी के रूप में विद्यालय की प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव व शिक्षिका अनिशा उपस्थित थीं. उन्होंने बच्चों को चुनावी प्रक्रिया व निष्पक्ष मतदान करने के प्रति जागरूक किया. बताया गया है कि आगामी सोमवार को बाल संसद के सभी निर्वाचित मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही